बेगूसराय : मोबाइल सर्विलांस से खुला राज डिलीवरी बॉय ही निकला लुटेरा…

Govind Kumar
3 Min Read

बखरी/बेगुसराय : लूटकांड के खुलासे से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जिसमें बखरी पुलिस ने एक ऐसे लूटकांड का खुलासा किया है जिसमें पीड़ित ही गुनहगार निकला। एक लूट कांड की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। डिलीवरी बॉय को हथियार के बल पर लूटने वालों को तलाशा जा रहा था।पुलिस की तफ्तीश के दौरान पीड़ित ने बताया कि वह एक निजी कंपनी का डिलीवरी बॉय है।उसके पास मौजूद कैश तथा मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लूट लिया गया।

पीड़ित के अनुसार,इस लूट कांड में चार अपराधी शामिल थे। हालांकि पुलिस की तफ्तीश कुछ और ही इशारा कर रही थी। लिहाजा लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर रख गया।तभी सामने आया एक ऐसा सच जिसने इस लूट कांड के केस को ही पलट दिया। पीड़ित खुद ही इस लूट कांड का साजिशकर्ता निकला।

30 अक्टूबर को बेगूसराय के बखरी थाना इलाके में कथित तौर पर लूट की एक वारदात अंजाम दिया था।खगड़िया जिले के गंगौर थाना निवासी सबिन कुमार ने बखरी थाना को बताया था कि सलौना दुर्गा स्थान के निकट चार हथियारबंद अपराधियों ने उसे घेर कर लूट लिया। अब पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

बखरी SDPO कुंदन कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के लिए पुलिस ने कथित तौर पर लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर रखा था। तभी यह जानकारी मिली कि लूटे गए मोबाइल को कांड के पीड़ित सबिन कुमार द्वारा ही उपयोग किया जा रहा है।पुलिस ने तत्काल सबिन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस की पूछताछ में खुद को पीड़ित बताने वाले सबिन ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की फर्जी कहानी गढ़ी थी।लूट का समान उसने साथियों के साथ आपस में बांटा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने इस वारदात में शामिल बखरी थाना के खखरुआ निवासी संजय यादव के पुत्र नीरज कुमार के घर पर छापेमारी की और उसके घर से मोबाइल,एटीएम कार्ड,कपड़ा और डिलीवरी बॉय का ट्रेनिंग आई कार्ड बरामद किया है।यह वही समान है जिसके लूट की फर्जी FIR सबिन कुमार ने दर्ज कराई थी।

Share This Article
Follow:
गोविन्द कुमार thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2019 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त प्राप्त की है। वही Nalanda open University से Mjmc की डिग्री प्राप्त की है ।अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, शिक्षा,आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।