Top-5 Bike Launches in 2026 : अगर आप नई दमदार और प्रीमियम बाइक खरीदना चाहते हैं तो साल 2026 आपके लिए खास होने वाला है। नए साल में भारतीय बाजार में कई मोटरसाइकिलें लॉन्च होने वाली है। इनमें क्लासिक क्रूजर से लेकर एडवेंचर और स्पोर्ट्स बाइक्स तक शामिल हैं। यह बाइक्स लुक्स के साथ-साथ परफॉर्मेंस में भी जबरदस्त होंगी।
Royal Enfield Bullet 650 Twin
रॉयल एनफील्ड अपनी सबसे आइकॉनिक Bullet को 650cc सेगमेंट में लाने की तैयारी में है। Bullet 650 Twin में 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। करीब करीब 47 hp की पावर और 52 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। बाइक का डिजाइन क्लासिक रहेगा। लेकिन राइड क्वालिटी पहले से ज्यादा स्मूद होगी। इसमें डुअल-चैनल ABS, LED लाइट्स और बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसकी अनुमानित कीमत 3.4 से 3.6 लाख रुपये हो सकती है।
KTM 390 Adventure R
एडवेंचर राइडिंग पसंद करने वालों के लिए KTM 390 Adventure R एक शानदार विकल्प होगी। इसमें 399cc का इंजन मिलेगा। यह लगभग 45 hp की पावर देगा। लंबा सस्पेंशन, स्पोक व्हील्स और ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस इसे ऑफ-रोड के लिए परफेक्ट बनाएंगे। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
BMW F 450 GS
BMW अपनी एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइक F 450 GS को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। TVS के साथ मिलकर तैयार की गई इस बाइक में 450cc का ट्विन इंजन मिलेगा। यह करीब 48 hp की पावर देगा। TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स इसे प्रीमियम बनाते हैं।
Brixton Crossfire 500 और KTM RC 160
Brixton Crossfire 500 एक अलग और स्टाइलिश एडवेंचर बाइक होगी। इसमें 486cc का इंजन मिलेगा। वहीं KTM RC 160 यंग राइडर्स को ध्यान में रखकर लाई जाएगी। 164cc इंजन वाली यह स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15 को टक्कर दे सकती है। इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।
2026 में क्यों करें इंतजार
यह कुल मिलाकर 2026 बाइक प्रेमियों के लिए कई नए और दमदार विकल्प लेकर आ रहा है। चाहे आपको क्लासिक Bullet पसंद हो या स्पोर्टी KTM, आने वाला साल बाइक खरीदने के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है।

