Tata Punch EV : महज 2 लाख में घर ले जाएं 421KM की रेंज वाली टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार…

Tata Punch EV : हाल ही में टाटा कंपनी ने देश की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है।अगर आप भी से खरीदना चाहते हैं तो अब आप इस पर फाइनेंस करवा सकते हैं और खरीदकर घर ले जा सकते हैं। आज आपको Tata Punch EV Smart और Smart Plus वेरिएन्ट की कीमत, लोन, EMI और फाइनेंस के बारे में बताने जा रहे है।

Tata Punch EV Smart वेरिएन्ट की जानकारी

आपको बता दें Tata Punch EV के स्मार्ट वेरिएन्ट की ऑन रोड़ कीमत 11.60 लाख रुपये है। अब आप इस पर 2 लाख का डाउन पेमेंट देकर 9.60 लाख का फाइनेंस करवा सकते है। इस लोन की अवधि 5 साल और ब्याज दर 9 फीसदी है तो आपको हर महीने 20,000 रुपये की EMI देनी होगी। इस तरह आपको लोन चुकाने में 5.5 साल लगेंगे। इस तरह आपको ब्याज के रूप में कुल 2,36,000 रुपये देने होंगे।

Tata Punch EV स्मार्ट प्लस वेरिएन्ट की जानकारी

Tata Punch EV के स्मार्ट प्लस वेरिएन्ट की कीमत 12.10 लाख रुपये है। अगर आप इस पर 2 लाख का डाउन पेमेंट देते है और 10.10 लाख का फाइनेंस करवाते है। तो इस तरह अगर 5 साल के लिए 9 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से आपको हर महीने 21,000 रुपये की EMI देनी होगी। इस लोन को चुकाने में 5 साल 6 महीने का समय लगेगा जिस दौरान आपको कुल 2,50,000 रुपये ब्याज के देने होंगे।

जरूर ध्यान दे ये बातें

अगर आप लोन पर कोई भी गाड़ी ले रहे हैं तो सबसे पहले आपको इसकी ऑन रोड कीमत पता होनी चाहिए। इसके बाद ब्याज की दर और लोन की अवधि पता होनी चाहिए। लेकिन ध्यान रखें लोन की अवधि जितनी ज्यादा होगी ब्याज उतना ही ज्यादा देना होगा।

कार लोन लेने की प्रक्रिया

अगर आप कार लोन (Car Loan) ले रहे है तो आपको बैंक या अन्य वित्तीय कंपनी से संपर्क करना होगा। बैंक द्वारा आपकी पात्रता का मूल्यांकन किया जायेगा। लोन की मंजूरी मिलने के बाद आपको लोन की राशि दे दी जाएगी।

  • कार लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज।
  • कार लोन लेते समय आपके पास पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी में से कोई दस्तावेज होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र के रूप में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और बिजली बिल होना चाहिए।
  • आय प्रमाण पत्र के रूप में आयकर रिटर्न और सैलरी स्लिप होनी चाहिए।
  • बैंक अकाउंट स्टेटमेंट और पासपोर्ट साइज फोटो।