Friday, July 26, 2024
Auto

आ रही Tata का नया Electric Car- एक बार चार्ज पर दौड़ेगा 500Km, अब Nexon EV का क्या होगा?

Tata : टाटा मोटर्स ने इस साल की शुरुआत में राजधानी दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो 2023 में हैरियर ईवी का नियर प्रोडक्शन वर्जन लोगों के सामने पेश किया था। हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर इस SUV की नई तस्वीरें जारी की गई है जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी रेंज क्या हो सकती है?

उम्मीद की जा रही है कि तैयार हो चुकी Tata Harrier EV को साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद के अनुसार टाटा हैरियर का इलेक्ट्रिक वर्जन में सिंगल चार्ज में आपको 500 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। जबकि Nexon EV के लॉन्ग रेंज वेरिएन्ट को एक बार फुल चार्ज करने पर वह 465 किमी की रेंज देता है।

आपको बता दें हाल ही में टाटा हैरियर की इलेक्ट्रिक वजन की कुछ तस्वीरें देखी गई है जिसमें इसका इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिखाया गया है। इसमें चार्जिंग कंट्रोल दिखाया गया है जिसमें 80% तक कर की बैटरी चार्ज की हुई है। इसमें इसकी रेंज 400 किमी देखने को मिल रही है।

इसलिए माना जा रहा है कि 20% बैटरी से इसकी रेंज 100 किमी तक बढ़ सकती है। अगर Tata Harrier EV में इतनी रेंज मिल जाती है तो ये टाटा की सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक SUV बन जाएगी।

इन तस्वीरों में टाटा हैरियर की और कुछ खासियत भी सामने आई है। वर्तमान में इसके ICE इंजन के फेसलिफ्ट वर्जन पर मौजूदत्रिकोणीय आकार के हेडलैंप, नई ग्रिल, फ्रेश LED लाइट्स, फ्रंट और बैक में LED बार, नए अलॉय व्हील आदि शामिल है। Tata Harrier EV के इंस्ट्रूमेंट कंसोल में मोबाइल कनेक्टिविटी, तापमान, म्यूजिक, टाइम, नोटिफिकेशन, होम एंड सर्च आईकॉन शामिल है।

नई हैरियर ईवी में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, फुली डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइव मोड, हवादार फ्रंट सीटें, नया गियर डायल और ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ में इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक मिल सकता है। लेकिन कंपनी की तरफ से अब तक इसकी बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।