अब Flex Fuel से दौड़ेगी Royal Enfield, हर बार टैंक फुल करवाने पर होगी तगड़ी बचत…..

Auto : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हो चुका है। यह 1 फरवरी से लेकर 3 फरवरी तक चलने वाला है और इसमें रॉयल एनफील्ड ने भी अपनी फ्यूल फ्लेक्स पर चलने वाली पहली मोटरसाइकिल पेश की है।

बताते हैं कंपनी ने अपने लोकप्रिय मॉडल क्लासिक 350 को फ्यूल फ्लेक्स इंजन के साथ तैयार किया है। इसका मतलब अब अप इसे इथेनॉल मिक्स पेट्रोल से चला सकते हैं। फ्लेक्स फ्यूल को E20 के नाम से भी जाना जाता है जिसकी कीमत पेट्रोल से कम होती है।

फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में आपको 349cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 6100rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4000rpm पर 27Nm पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसे 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।

इसमें गियरबॉक्स को कंपनी के दूसरे मॉडल के साथ शेयर किया गया है। कंपनी अपनी अन्य बाइक्स को भी फ्लेक्स फ्यूल इंजन के साथ पेश कर सकती है। क्लासिक 350 को रेड और ग्रीन कलर में पेश किया गया है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये के बीच है।

क्या होता है E20 फ्यूल

अगर आपको सीधी भाषा में बताये तो E20 फ्यूल में 20% इथेनॉल होता है और 80 फीसदी पेट्रोल मिक्स किया जाता है। E20 में संख्या 20 पेट्रोल में इथेनॉल का मिश्रण बताती है। इसका मतलब अगर ये संख्या जितनी ज्यादा है, पेट्रोल में इथेनॉल की मात्र भी उतनी ज्यादा होगी।

क्या है 1 लीटर E20 पेट्रोल की कीमत

आपको बता दें E20 में 20 फीसदी इथेनॉल और 80 फीसदी पेट्रोल होता है। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96 रुपये प्रति लीटर है। इसका मतलब इस हिसाब से 80% पेट्रोल 76.80 रुपये का हो गया और इथेनॉल 55 रुपये प्रति लीटर है तो 20% इथेनॉल की कीमत 11 रुपये है। इस तरह 1 लीटर E20 की कीमत 87.80 रुपये हो जाती है और नॉर्मल पेट्रोल की तुलना में आपके 8.20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बच जाते है।