Thursday, July 25, 2024
Auto

Mahindra : अब गन्ने के जूस से चलेगी महिंद्रा की ये फ्लेक्स फ्यूल कार, देखें – कीमत और फीचर्स…..

Mahindra : आज के समय में लोगों को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमत में काफी परेशान कर दिया है। इसलिए लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आए हैं जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।

दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी कर के बारे में बताने वाले हैं जिसमें ना तो पेट्रोल डीजल की जरूरत होगी और ना ही उसे चार्ज करने की जरूरत है। अब कई सारी कर निर्माता कंपनियों ने फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित इंजन वाले व्हीकल को बाजार में पेश करना शुरू कर दिया है।

इस दौरान अब भारतीय का निर्माता कंपनी Mahindra ने भी फ्लेक्स फ्यूल पर आधारित अपनी XUV300 को पेश कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि यह SUV अब गन्ने के जूस से तैयार फ्लेक्स फ्यूल पर चलेगी।अभी से चलने के लिए पेट्रोल डीजल की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइये आपको बताते है इसके बारे में विस्तार से….

मोबिलिटी शो में पेश की फ्लेक्स फ्यूल वाली XUV300

भारत की लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी Mahindra ने दिल्ली के प्रगति मैदान में हुए भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 के दौरान फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली अपनी XUV300 SUV को पेश किया है। कंपनी द्वारा इस SUV कार में 85 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रित फ्यूल डाला जाएगा। भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 के दौरान पेश की गई Mahindra XUV300 के W6 वेरिएन्ट पर आधारित है।

कैसा है इसका इंजन

अगर हम Mahindra की फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली XUV300 के फीचर्स के बारे में बात करें तो सबसे ज्यादा पावरफुल इसका इंजन है। ये मिक्स फ्यूल से दौड़ता है। ये 1.2-लीटर, इनलाइन थ्री-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। इस इंजन की मोटर 109 bhp की पावर और 200 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखती है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।