Saturday, July 27, 2024
Auto

अपने नए अवतार में आ रही Mahindra की दमदार Bolero, जानिए- क्या होगी नई कीमत….

Mahindra Bolero : भारत में कार निर्माता कंपनी की बात की जाये तो महिंद्रा का नाम जरूर आएगा और SUV सेगमेंट की गाड़ियों में तो जरूर इसका नाम शामिल है। इसी तरह अब Mahindra एक और नेक्स्ट जनरेशन और चर्चित SUV महिंद्रा बोलेरो को भी जल्द ही लॉन्च करने के बारे में विचार कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें और भी कई सारे बदलाव कर रही है और इसके बाद उसे लॉन्च किया जायेगा। इसके पिछले मॉडल को भी ग्राहकों ने काफी प्यार दिया था।

नए प्लेटफार्म पर होगी आधारित

Next-Gen Mahindra Bolero के बारे में अब तक कंपनी की तरफ से कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन फिर भी मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के जरिये कई जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा बोलेरो में कई तरह के बदलाव देखने को मिलने वाले है।

बताया जा रहा है कि मौजूदा मॉडल की तुलना में नए मॉडल में बैठने की व्यवस्था अच्छी होगी। नई महिंद्रा बोलेरो को नए प्लेटफार्म पर तैयार किया जा रहा है और इसमें तकनीकी बदलाव भी किया जा रहे हैं। इसके अलावा ग्राहक उम्मीद लगा रहे हैं कि ये SUV 7 सीटर होने वाली है।

क्या मिलेंगे फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाली इस महिंद्रा बोलेरो में पुराने कुछ फीचर्स को रखा जाएगा। जिसमें मल्टी फंक्शनल पावर स्टीयरिंग, डुअल क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस कार कनेक्ट टेक्नोलॉजी और इन्फोटेनमेंट सिस्टम शामिल है।

कब होगी लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि U171 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड 3 SUV पर महिंद्रा इस समय काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इसमें से पहला मॉडल साल 2026 में पेश किया जा सकता है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।