Saturday, July 27, 2024
Auto

ये है 1200KM की रेंज वाली सबसे सस्ती Electric Car- कीमत है 4 लाख से भी कम, जानें- फीचर्स…

Xiaoma Electric : हर कोई इस समय आने वाली इलेक्ट्रिक कार पर नजर बनाए हुए हैं और इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की तरफ ही आगे बढ़ रहे हैं। इस लिस्ट में देखा जाए तो अब टाटा मोटर्स भी अगले डेढ़ साल से कम समय सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कर लॉन्च कर देगी और इसकी रेंज भी काफी शानदार मिलेगी।

लेकिन हाल ही में चीन के मार्केट में फर्स्ट ऑटो वर्क्स नाम की कंपनी ने माइक्रो ईवी सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बेस्ट्यून ब्रांड के तहत शाओमा स्मॉल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है।

FAW कंपनी की इस कार की प्री-सेल भी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इसका मुकाबला वुलिंग होंगगुआँग मिनी ईवी से होगा। ये इस समय चीन में सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो ईवी कार है। इसके अलावा बेस्ट्यून शाओमा की कीमत करीब 30,000 से 50,000 युआन यानी 3.47 लाख रुपये से 5.78 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

शंघाई ऑटो में हुई थी पेश

हाल ही में शंघाई ऑटो के शो में कंपनी ने बेस्ट्यून शाओमा को पेश किया था। इसमें दो वेरिएंट हार्ड टॉप और कन्वर्टिबल देखने को मिले थे। लेकिन इस समय केवल हार्ड टॉप वैरियंट की बिक्री ही की जाएगी जबकि कन्वर्टिबल वेरिएंट भविष्य में बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है। इसमें आपको 7 इंच का एक टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है। इसके डैशबोर्ड में आकर्षक ड्यूल टोन थीम मिलेगी।

मिलेंगे एयरोडायनेमिक व्हील

शाओमा में प्रोफाइल बॉक्स की तरह ही दिखने वाली ड्यूल टोन थीम मिलेगी जो सीधे रूप से किसी एनिमेशन फिल्म की तरह दिखाई देगी। इस प्रोफाइल को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए गोल किनारों के साथ में बड़े चौकोर हेडलैंप दिए गए है। इसकी रेंज को बढ़ाने के लिए कंपनी ने शाओमा में एयरोडायनेमिक व्हील का इस्तेमाल किया है। इसमें पीछे की और टेललैंप और बंपर एक ही कलर थीम में मिलेंगे।

कितनी होगी रेंज

बेस्टयून शाओमा FME प्लेटफार्म पर आधारित है। FME प्लेटफार्म में दो A1 और A2 सब-प्लेटफार्म है, जिनका व्हीलबेस 2700-2850mm है। इसमें मिलने वाली ईवी की रेंज के लिए 800 किमी और एक्सटेंडर के लिए 1200 किमी से ज्यादा है। इसके दोनों प्लेटफार्म 800 V आर्किटेक्चर का सपोर्ट करते हैं।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।