भारत बनेगा दुनिया का नंबर-1 ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब, Nitin Gadkari ने कहा….

Vibrant Gujrat : इस समय गुजरात में चल रहे वाइब्रेंट गुजरात समिट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक सेमिनार को संबोधित किया और कई ऑटो निर्माताओं को सुझाव भी दिए हैं। इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार का मिशन भारत को दुनिया में नंबर वन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है। इसके साथ ही देश के ऑटो सेक्टर को 25 लाख करोड़ रुपए का उद्योग बनाना है।

भारत को बनाएंगे नंबर-1

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य देश को नंबर वन बनाना है। हमारा मिशन है कि भारत को दुनिया में ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में सबसे पहले स्थान पर खड़ा करना है। इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों को यह भी याद कराया कि जब वह मंत्री बने थे तब भारत ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुनिया में सातवें स्थान पर था।

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि यह मेरी खुशी और गर्व की बात है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने बहुत ही सम्मानजनक उपलब्धि हासिल की है। हम अब जापान से आगे निकल कर दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। दुनिया में ऑटो सेक्टर में काफी संभावनाएं भी निकलकर आ रही है क्योंकि इसकी मांग घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी है। उद्योग का आकार इस समय फिलहाल 12.5 लाख करोड़ का है।

4 करोड़ लोगों को मिला रोजगार

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ये वह उद्योग है जिसका निर्यात 4 लाख करोड़ रुपये का है और इसने पहले ही 4 करोड़ लोगों को रोजगार दिया है।इस उद्योग से राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को जीएसटी के रूप में सबसे ज्यादा राजस्व मिल रहा है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री काफी ज्यादा बढ़ रही है।जिन लोगों ने इस टेक्नोलॉजी में निवेश किया है उन्हें फायदा हो रहा है और जिन्होंने अब आना शुरू किया है वह संघर्ष कर रहे हैं।