Saturday, July 27, 2024
Auto

PUC Certificate : अब PUC सर्टिफिकेट बनाना होगा- नहीं रहने पर लगेगा ₹10,000 का जुर्माना..

PUC Certificate : अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है क्योंकि अब अगर आपने PUC सर्टिफिकेट नहीं बनवाया तो आपको महंगा चलन को करना पड़ सकता है। दरअसल दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने अब PUC सर्टिफिकेट बनवाने के लिए शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। पेट्रोल, डीजल और CNG से चलने वाली पर्सनल कार, बाइक हों या कमर्शियल कार, अगर इनका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होगा तो ऐसे वाहनों का 10 हजार रुपये का चालान कट सकता है।

2011 से नहीं बढ़ा शुल्क

दिल्ली प्रदूषण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साल 2011 के बाद से अब तक PUC सर्टिफिकेट के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जबकि कोई वाहन बिना पीयूसी सर्टिफिकेट का पकड़ा जाता है तो उसका जुर्माना कई बार बढ़ा दिया गया है। खबर के अनुसार पीयूसी सर्टिफिकेट के शुल्क में 80% तक की बढ़ोतरी होगी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि यह प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और विचाराधीन है।

केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1989 के अनुसार प्रत्येक वाहन के लिए रजिस्ट्रेशन का 1 साल पूरा होने के बाद एक वैध PUC सर्टिफिकेट होना जरूरी है। चार पहिया BS-IV अनुरूप वाहनों के लिए वैधता एक वर्ष है और अन्य के लिए तीन महीने है।

रियल टाइम में मिल सकता है PUC सर्टिफिकेट

अब दिल्ली में आप रियल टाइम में PUC Certificate प्राप्त कर सकते है क्योंकि इसे व्हीकल रजिस्ट्रेशन डाटा के साथ जोड़ दिया गया है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली शहर में करीब 85 फीसदी वाहन बिना PUC सर्टिफिकेट के घूम रहे हैं जो टू व्हीलर है।

वर्तमान में दिल्ली में 97 लाख वाहन रजिस्टर्ड है जिनमें 27.8 लाख कार और 69.8 लाख दोपहिया वाहन है। लेकिन इनमे से 22 लाख वाहनों के पास PUC सर्टिफिकेट नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सख्त नियमों के बाद भी कई लोग जुर्माना देने और सजा से बच जाते हैं। उन्होंने कहा, “अगला चरण लोगों को भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू करना है।”

बिना PUC सर्टिफिकेट के देना होगा 10,000 का जुर्माना

इसके अलावा अगर आपके पास PUC सर्टिफिकेट नहीं या फिर PUC सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है तो आपको 10,000 रुपये का चालान देना पड़ेगा। ऐसे में आपको हमेशा PUC सर्टिफिकेट अपडेट रखना पड़ेगा तभी आप चालान से बच सकते है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।