लॉन्च हुई सबसे सस्ती Electric Car, देती है 230Km की रेंज, कीमत बस इतनी है….

Dacia Spring EV : भारत में लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निर्माता कंपनियां अपना कोई ना कोई नया व्हीकल लॉन्च कर रही है। अब इसमें फ्रांस की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Dacia भी लंबे समय से एक बड़ी गाड़ी पर काम कर रही है, जो Dacia Spring EV है। वर्तमान में Dacia Spring (पेट्रोल वर्जन) और Reno Kwid दुनियाभर में बिक्री के लिए मशहूर है। जबकि Dacia Spring EV पहले से मौजूद Reno Kwid पर आधारित बताई जा रही है।

इस प्लेटफार्म पर होगी बेस्ड

आज Reno Kwid पर आधारित Dacia Spring EV की लॉन्चिंग की जाएगी। ऑटो निर्माता कंपनी Dacia ने पहले ही अपनी इस EV के बारे में जानकारी दे दी थी और ये CMF-A प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस मॉडल को साल 2024 या 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कंपनी द्वारा इस भारत में ही लॉन्च किया जाएगा।

नए स्टाइल में होगी एंट्री

उम्मीद के अनुसार इस इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की डिजाइन में बदलाव किया जाएगा और ये नए स्टाइल में आएगी। इसमें LED लैंप के साथ एक बदला हुआ हेडलैंप क्लस्टर और एक बिल्कुल नए रूप के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें मिलेंगी। आगे और पीछे के बंपर भी नए डिज़ाइन के साथ आ सकते हैं।

कैसा होगा इंटीरियर

Dacia Spring EV के केबिन में इस बार नए फीचर्स और कई सारी सुविधाएं दी जाएगी। इसमें कई सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन भी देखने को मिलेंगे और साथ में नया डिजाइन वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक बड़ी साइज का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जाएगा।

कितनी मिलेगी रेंज

नई Dacia Spring EV में आपको 26.8 kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया जायेगा। इसमें लगी हुई मोटर 43 bhp की पावर और 125 Nm पीक टॉर्क जनरेट कर सकेगी। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को एक बार फुल चार्ज करने पर यह आपको 230 किलोमीटर की रेंज देती है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नए वर्जन में इसे अधिकतम रेंज के साथ पेश किया जाएगा।