Tesla की बोलती बंद करने आ रही ये धांसू Electric Car, फुल चार्ज में दौडे़गी 570 किमी, जानें- कीमत…

BYD Seal Electric Car Launch Date:  इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक कार बाजार में Tesla और BYD के बीच आजकल काफी ज्यादा कंपटीशन देखने को मिल रहा है। एक तरफ Tesla भारतीय कार बाजार में एंट्री करने की अटकले लगा रही है तो दूसरी तरफ BYD भी कोई बड़ा कारनामा करने में लगी हुई है।

अब 5 मार्च को BYD अपनी Seal को लॉन्च करने वाली है। इंटरनेशनल मार्केट में BYD Seal EV काफी ज्यादा लोकप्रिय है, जिसका मुकाबला Tesla मॉडल 3 से होता रहा है। जबकि Tesla की कारों से पहले ही BYD की कारें भारतीय सड़कों पर दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार BYD Seal भारत में लॉन्च होने वाली कंपनी की तीसरी कार होगी। इस इलेक्ट्रिक कार को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था और इसे पूरी तरह से इंपोर्ट करके भारत लाया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार से पहले BYD की दो इलेक्ट्रिक कारें Atto 3 SUV और e6 MPV की बिक्री कर रही है। आइये जानते है इसके फीचर्स और स्पेशफिकेशन के बारे में….

बैटरी और रेंज

BYD Seal में आपको 82.5kWh की बैटरी मिलेगी जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर ये आपको 570 किमी की रेंज देगी। इसकी परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉस मोटर रियर एक्सल पर रहेगी। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि केवल 5.9 सेकंड में ये कार 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

चार्जिंग और परफॉरमेंस

इस इलेक्ट्रिक कर में कंपनी ने ब्लेड टेक्नोलॉजी की बैटरी इस्तेमाल की है। BYD Seal को 150kW की चार्जिंग स्पीड से चार्ज किया जाता है। इसलिए ये कार महज 37 मिनट में 10-80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। रेगुलर 11kW AC चार्जर से सील को फुल चार्ज करने में 8.6 घंटे लगेंगे।

BYD Seal के फीचर्स

इसे ड्यूल मोटर AWD वेरिएन्ट में भी लॉन्च किया जा सकता है। सील के इंटीरियर में Ocean X कॉन्सेप्ट की झलक नजर आती है। इसमें कूप के जैसा ग्लास रूफ, फ्लश-फिटिंग डोर, चार बूमरैंग शेप LED DRLs, स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन और फुल चौड़ी LED लाइट बार मिलेगी।

BYD Seal में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर भी दिया गया है। भारत में इसे 50 लाख रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) में पेश किया जा सकता है। जबकि BYD डीलरशिप पर इसकी अनऑफिशियल बुकिंग पहले से ही चालू है।