Author: The Begusarai Desk

बिहार की शराबबंदी नीति के तहत अवैध शराब तस्करी के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बेगूसराय जिले की एक्साइज कोर्ट द्वितीय के विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार चौबे ने एक अहम फैसला सुनाया है। उत्पाद थाना कांड संख्या 253/2024 में अवैध शराब कारोबारी बरौनी थाना के पपरौर निवासी मोहम्मद इमरान को दोषी करार दिया गया है। 7 साल सश्रम कारावास और 1 लाख रुपए का जुर्माना कोर्ट ने बिहार मद् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30A के अंतर्गत दोषी पाते हुए आरोपी मोहम्मद इमरान को 7 वर्ष का सश्रम कारावास और 1 लाख रुपए का जुर्माना…

Read More

पटना : जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई बड़े खुलासे किए। उनका कहना है कि कोविड जैसी भयावह महामारी के दौरान, जब बिहार के अस्पताल ऑक्सीजन, बेड और एंबुलेंस के लिए तरस रहे थे, तब स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली में करोड़ों का फ्लैट खरीदने में व्यस्त थे। दिल्ली फ्लैट का मामला एंबुलेंस खरीद घोटाला आयुष्मान कार्ड घोटाला प्रशांत किशोर के सवाल जनसुराज ने इन मामलों की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read More

बेगूसराय | चेरिया बरियारपुर: खंजहापुर पंचायत के वार्ड नं.–16 स्थित सूरज नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों किशोरियां बकरियों के लिए चारा लाने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गई थीं, जहां यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। मृतक किशोरियां एक ही मोहल्ले की थीं और नियमित रूप से चारा लाने जाया करती थीं। लेकिन इस बार लौटकर न आने पर खोजबीन शुरू हुई और कुछ देर बाद उनका शव पानी से भरे गड्ढे में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते…

Read More

बछवाड़ा (बेगूसराय)। बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत अरवा-हादीपुर मुख्य सड़क की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों में जलजमाव से राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। 1 करोड़ 7 लाख की लागत से बनी थी सड़क, तीन साल में हो गई जर्जर मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना के तहत 4.130 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए ₹1,07,17,000 (एक करोड़ सात लाख सत्रह हजार रुपए) की स्वीकृति मिली…

Read More

बछवाड़ा (बेगूसराय)। सावन के अंतिम सोमवार के पूर्व संध्या पर बछवाड़ा प्रखंड स्थित झमटिया धाम गंगा घाट पर आयोजित सावन महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार शाम को आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी करेंगे। आयोजक प्रभाकर कुमार राय ने बताया कि झमटिया धाम वर्षों से शिवभक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। सावन के अंतिम सोमवार पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां स्नान कर गंगा जल भरते हैं और फिर गढ़पुरा के हरिगिरि धाम, समस्तीपुर के धनेश्वर धाम, विद्यापति धाम समेत मिथिला क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों…

Read More

बड़हिया (लखीसराय)। बड़हिया रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमेश प्रसाद सिंह को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोन्नत कर लखीसराय जिला का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरुवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। डॉ. सिंह की नियुक्ति को स्वास्थ्य विभाग में एक सकारात्मक और अनुभवजन्य नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। बड़हिया में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, प्रबंधन को अनुशासित, और रोगियों के प्रति जवाबदेह व्यवस्था खड़ी करने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में अस्पताल प्रशासनिक अनुशासन और सेवा भावना के लिए चर्चित रहा। अनुभव और…

Read More

बेगूसराय, शुक्रवार। जन सुराज पार्टी के नेता डॉ. रंजन चौधरी ने शुक्रवार को सुभाष चौक स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मटिहानी क्षेत्रवासियों के साथ “चुनावी छलावा” किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि न तो शाम्हो-मटिहानी पुल बनेगा, और न ही रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा—यह सब सिर्फ मतदाताओं को भ्रमित करने वाला चुनावी लॉलीपॉप है। डॉ. चौधरी ने सवाल उठाया कि 25 जुलाई को डीएम तुषार सिंगला द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस आधिकारिक पत्र या विभागीय आदेश के आधार पर शाम्हो पुल को एक्सप्रेसवे…

Read More

लखीसराय-जमुई राजकीय मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जमुई जिला अंतर्गत मंझवे गांव के पास हुआ, जब छात्र छुट्टी के बाद सीएनजी ऑटो से जमुई रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान तीनों छात्र लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो से…

Read More

जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ और शहरी जलजमाव पर सरकार की नाकामी को खुलकर सामने रखा है। उन्होंने नेताओं की उस आदत पर निशाना साधा जिसमें हर बार नेपाल को दोष देकर खुद की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है। “हर साल पानी आता है, घर उजड़ते हैं, लोग डूबते हैं… और नेता बस नेपाल को कोसते हैं। क्या यही समाधान है?”— प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर बोले — बाढ़ कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, ये सरकारी विफलता है प्रशांत किशोर का कहना है: “बाढ़ को हम बिहार की नियति नहीं,…

Read More

बखरी विधानसभा चुनाव 2025: बेगूसराय जिले की बखरी विधानसभा सीट (सुरक्षित), बिहार की राजनीति में हमेशा खास रही है। कभी इसे वामपंथ का अभेद्य गढ़ कहा जाता था, लेकिन समय के साथ यहां सीपीआई, राजद और भाजपा बारी-बारी से सत्ता में रही हैं। अब 2025 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। वामपंथ का किला या भाजपा-राजद की वापसी? जानिए पूरा राजनीतिक इतिहास और मौजूदा समीकरण बखरी विधानसभा का भौगोलिक दायरा यह सीट गढ़पुरा, बखरी और डंडारी प्रखंड के पूरे क्षेत्र तथा नावकोठी प्रखंड के नावकोठी, हसनपुर बागर, रजाकपुर, समसा, डफरपुर और पहसारा पूर्वी पंचायतों को…

Read More