Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
25 साल बाद लौटा ‘मृत’ बेटा: सुई बेचने यूपी गया था, गायब हुआ तो कर दी गई थी अंतिम संस्कार, अब खुला राज..
Begusarai News : बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक व्यक्ति को परिवार और गांववालों ने वर्षों पहले मृत मान लिया था और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। लेकिन अब 25 साल बाद वह अचानक अपने घर लौट आया। उसके लौटते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। क्या है पूरा मामला? दरअसल, मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा-1 पंचायत निवासी रामा गुप्ता उर्फ रामदेव करीब ढाई दशक पहले अपने कुछ साथियों के साथ उत्तर प्रदेश सुई बेचने के लिए गया था। वह कपड़ा सिलने…
Begusarai News : बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड स्थित एक छोटे से गांव खरमौली के रहने वाले अभिषेक कुमार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत से कोई भी मुश्किल रास्ता आसान हो सकता है। सीमित संसाधनों और कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद अभिषेक ने देश की प्रतिष्ठित परीक्षा JEE मेंस (Joint Entrance Examination Mains) को पास कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभिषेक की इस सफलता के पीछे उनके संघर्ष की एक लंबी कहानी है। उनके पिता रामकुमार महतो एक छोटे किसान हैं, जिनकी आमदनी इतनी नहीं थी कि वे अपने बेटे…
ED Raids in Begusarai : बेगूसराय में मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दो ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा-1 पंचायत में स्थित वार्ड-13 निवासी अविनाश कुमार और रजनीश कुमार उर्फ राजा के घरों पर की गई। ईडी की इस अचानक की गई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट से दिल्ली, फिर जम्मू-कश्मीर और पंजाब तक की गतिविधियां मिली जानकारी के अनुसार, अविनाश कुमार और रजनीश कुमार पहले बेगूसराय में ही फ्लिपकार्ट कंपनी में कार्यरत थे। लेकिन करीब दो वर्ष पूर्व दोनों युवक…
श्रीकृष्ण सेतु की होगी जांच ; बंद रहेगा यातायात: मुंगेर और भागलपुर जाने वालों के लिए जरूरी खबर..
Munger Bridge Latest Update : अगर आप भी हाल ही में बेगूसराय से मुंगेर या फिर भागलपुर आने-जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल, मुंगेर पुल यानी श्रीकृष्ण सेतु पर एक बार फिर से वैज्ञानिक जांच की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। NHAI ने इस जांच को लेकर एक आधिकारिक सूचना जारी की है। क्यों हो रही है जांच? आपको बता दे की श्रीकृष्ण सेतु को चालू हुए 4 साल हो चुके हैं और इस दौरान इस पुल पर लगातार गाड़ियों की आवाजाही होती रही है। लेकिन, अब एक बार फिर से…
Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, निर्वाचन आयोग ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, इस बार चुनाव दो से तीन चरणों में कराए जा सकते हैं। साथ ही चुनाव की तारीखें तय करते समय बिहार के प्रमुख त्योहार दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को…
बेगूसराय में HURL खाद कारखाने के इंजीनियर की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका..
Begusarai News : बेगूसराय के बरौनी स्थित एचयूआरएल (हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड) खाद कारखाने में कार्यरत एक युवा इंजीनियर की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, लेकिन परिजन इस पूरे मामले को आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप है कि हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया है। मृतक इंजीनियर की पहचान बिहारशरीफ निवासी स्वर्गीय रुदल प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने जताई हत्या की…
Bihar News : दुष्कर्म, गला रेत कर हत्या की कोशिश, इलाज के इंतजार में PMCH में तोड़ा दम..
Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 11 साल की एक मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर दरिंदे ने उसकी बेरहमी से हत्या की कोशिश की। मासूम को गला काटकर और सीना चीरकर अधमरा छोड़ दिया गया। इलाज के लिए उसे पटना के पीएमसीएच लाया गया, लेकिन वहां भी लापरवाही का ऐसा उदाहरण देखने को मिला कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करने में आठ घंटे लग गए। इस दौरान मासूम एम्बुलेंस में तड़पती रही और आखिरकार रविवार को दम तोड़ दिया। चॉकलेट का लालच…
कोसी एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी, बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री
Indian Railway : पूर्णिया कोर्ट से खगड़िया-बेगूसराय के रास्ते हटिया की ओर जा रही कोसी एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब चलती ट्रेन के थर्ड एसी कोच B-1 से अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना सहरसा जिले के सलखुआ स्थित गोरगामा ढाला के पास हुई, जब ट्रेन अपने पूरे रफ्तार में थी। धुआं उठता देख कोच में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे शोर मचाने लगे। यात्रियों द्वारा हल्ला मचाने के बाद रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन को सलखुआ के पास गोरगामा ढाला के निकट…
Begusarai News : बेगूसराय में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी के साहेबपुरकमाल प्रखंड अध्यक्ष संदलपुर गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ विकास साह की अपहरण के बाद हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। राकेश का 24 मई (शनिवार) को अपहरण कर लिया गया था और 29 मई (गुरुवार) को उनका शव मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीताचरण मंदिर के समीप दियारा क्षेत्र में बालू में दबा हुआ बरामद किया गया। इस जघन्य वारदात के बाद से एक ओर पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों द्वारा पूरे परिवार को जान से…
बेगूसराय में हादसा! मिट्टी ढोते समय ट्रैक्टर पलटा, दबकर एक व्यक्ति की मौत, एक की स्थिति नाजुक..
Begusarai News : बेगूसराय से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने और पलटे डाले के नीचे दब जाने से 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सनहा पूरब पंचायत के मुगलसराय की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मुगलसराय निवासी सरजू पासवान के करीब 60 वर्षीय पुत्र…
