Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

Begusarai News : बेगूसराय में एक अनोखा और चर्चित नजारा देखने को मिला जब बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर सरकारी गाड़ी चलाई और उनके साथ फ्रंट सीट पर कोई और नहीं बल्कि बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला मौजूद थे। इस दौरान गाड़ी की पिछली सीट पर विधायक राजकुमार सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय बैठे हुए नजर आए। रामकथा महायज्ञ में हुए शामिल दरअसल, शहर के रतनपुर में श्रीराम कथा सह महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी शनिवार…

Read More

Begusarai News : शनिवार की देर शाम बेगूसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर वार्ड संख्या-11 में एक भीषण अग्निकांड ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्थानीय ट्रांसपोर्टर विपिन सिंह के कैंपस में लगे मोटर के तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। चिंगारी से उठी आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में खड़े ट्रैक्टर, ऑल्टो कार और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार दूर से दिखा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार की शाम मोटर के तार में जोरदार चिंगारी निकली। कुछ ही…

Read More

डेस्क : आज 14 जून 2025 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बेगूसराय और मीरा ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन IMA भवन, प्रमिला चौक पर किया गया। इस अवसर पर शहर के नागरिकों में ज़बरदस्त उत्साह देखा गया और कुल 100 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन से की गई। इसके पश्चात रक्तदान प्रक्रिया शुरू हुई। शिविर में IMA अध्यक्ष डॉ. ए. के. राय, सचिव डॉ. पंकज कुमार…

Read More

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे की मार्मिक गूंज अब बेगूसराय तक पहुंच गई है। वजह है चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के मेहदा शाहपुर गांव का 24 वर्षीय रितेश शर्मा, जो इस प्लेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के वक्त कैंटीन में था रितेश बेगूसराय के रितेश शर्मा अहमदाबाद स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वह डॉक्टर बनने के सपने के साथ 2023 में नीट (NEET) परीक्षा पास कर गुजरात पहुंचा था। हादसे के वक्त रितेश अपने कुछ दोस्तों के साथ कॉलेज कैंटीन में खाना खा…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय से एक चौंकाने और सनसनीखेज वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी शिक्षक की हत्या की गुत्थी को बेगूसराय पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्याकांड के पीछे की वजह समलैंगिक संबंध और उनसे जुड़ी ब्लैकमेलिंग की साजिश थी। पुलिस ने मामले में मृतक के समलैंगिक पार्टनर और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। क्या है पूरा मामला? घटना 6 जून की है, जब छौड़ाही थाना क्षेत्र के काबर टाल इलाके से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में बच्चों के मामूली विवाद ने इतना बड़ा हिंसक रूप ले लिया की एक युवक ने अपने ही सगे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है। घायल युवक की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मोहनपुर गांव निवासी जगदेव सिंह का पुत्र है। अजीत सिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। क्या है मामला? घायल अजीत सिंह ने बताया कि…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत मचहा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को फिल्मी अंदाज़ में अंजाम दिया गया। पहले युवक को फोन कर बुलाया गया और फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना में घायल युवक की पहचान डुमरी गांव निवासी रामचंद्र यादव के बेटे गौतम कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल गौतम को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसे रची गई साजिश? प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार उस वक्त अपने घर…

Read More

Begusarai News : बिहार में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और डॉक्टरों की गैरहाजिरी को लेकर अब सरकार पूरी तरह सख्त रुख अपना चुकी है। इस सिलसिले में नीतीश सरकार ने सीएचसी बरौनी में तैनात दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई उनकी लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के चलते की गई है। जानकारी के अनुसार, डॉ. अनुपम कुमार 21 सितंबर 2020 से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। न तो उन्होंने किसी तरह की सूचना दी, न ही ड्यूटी पर लौटने की कोई पहल की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई बार नोटिस…

Read More

Begusarai News : एक बार फिर बेगूसराय सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां डॉक्टर और स्टाफ की बड़ी लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। दरअसल, सांप के काटने के बाद एक मां अपने बेटे को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की उदासीनता के कारण बच्चे की जान नहीं बच सकी। इलाज के अभाव में मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां अस्पताल परिसर में अपने बच्चे को लेकर मदद की गुहार लगाती रही। सांप काटने के बाद तुरंत पहुंचा सदर अस्पताल मृतक मासूम की पहचान पोखरिया निवासी…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय के महिला कॉलेज रोड स्थित सृजन चिकित्सा क्लीनिक में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला और उसके नवजात की मौत ने परिजनों को ऐसा ज़ख्म दिया है, जिसे शायद ही कभी भुलाया जा सके। मृतिका के पति कुमार गौरव, जो खुद एक शिक्षक हैं, ने फूट-फूटकर रोते हुए कहा -“डॉक्टर साहब, आप मेरी किडनी ले लेते… मैं जमीन-घर सबकुछ आपके नाम कर देता… बस मेरी पत्नी और बेटा को लौटा दो…” दरअसल, लोहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी कुमार गौरव…

Read More