Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai Sadar Hospital : बेगूसराय सदर अस्पताल का दो मंजिला भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। लगातार मूसलधार बारिश के बाद भवन का एक पिलर धंस गया, जिससे मरीजों से लेकर चिकित्सक और कर्मियों तक में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, पिछले 20 वर्षों से केवल मरम्मत कराकर इस भवन को किसी तरह बचाने की कोशिश की जा रही है। पश्चिम दिशा की ओर भवन को सहारा देने के लिए बनाए गए 29 पिलरों में से 22 पिलर जर्जर हो चुके हैं। बारिश के साथ ही कई पिलरों…
Cyber Thana Begusarai : जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक महिला को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर ढाई लाख रुपए ठगा। हैरानी की बात यह है कि घटना 20 मार्च को हुई, लेकिन केस दर्ज होने में पूरे पांच महीने लग गए। पुलिस ने आखिरकार 9 सितंबर को एफआईआर दर्ज की। पीड़िता रीता कुमारी ने बताया कि 20 मार्च को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि विदेश से सोना मंगवाने का टैक्स 2.60 लाख रुपए जमा करना होगा। जब उन्होंने कहा कि ऐसा कोई ऑर्डर…
Begusarai News : जिले में डंडारी के अंचलाधिकारी (CO) राजीव कुमार की विजिलेंस टीम द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद अब पूरे जिले के अंचलाधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं। सभी सीओ ने सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा करते हुए विभाग और जिला प्रशासन से लिखित सुरक्षा आश्वासन की मांग की है। मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक के दौरान विजिलेंस टीम ने डंडारी सीओ राजीव कुमार को अचानक पकड़ लिया था। इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों में नाराजगी है। अंचलाधिकारियों का कहना है कि बैठक के बीच इस तरह से सीओ को उठाना सरकारी सेवकों की सुरक्षा पर…
Begusarai Railway Station : बेगूसराय स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में महिला यात्रियों के गहना चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर-2 पर गाड़ी संख्या 15280 आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस के आने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अपराधी महिलाओं के गहने उड़ाने की फिराक में थे। इसी बीच महिला यात्री का गहना चोरी होने पर शोर मचाया और “चोर-चोर” का हल्ला हुआ। तत्परता दिखाते हुए RPF-GRP टीम ने खदेड़कर 2 अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार चोर की पहचान गांधीनगर वार्ड नंबर-31 निवासी गोलू कुमार (24 वर्ष) और…
Begusarai News : बेगूसराय में साइबर अपराधियों ने ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बिजली स्मार्ट मीटर अपडेट करने के नाम पर शातिरों ने एक व्यक्ति से 1 लाख 53 हजार 986 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 निवासी नरेश साह के पुत्र नीरज साह से जुड़ा है। नीरज ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि 23 अगस्त को उनके मोबाइल पर 7477870914 नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मी…
Begusarai News : बेगूसराय में मंगलवार को निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डंडारी प्रखंड के अंचलाधिकारी (CO) राजीव कुमार और उनके डेटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, डंडारी प्रखंड के बांक निवासी विजय कुमार चौधरी ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन के म्यूटेशन के नाम पर CO राजीव कुमार 3 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर डंडारी प्रखंड कार्यालय में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान डेटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार…
Begusarai New Flyover : बेगूसराय शहर में ट्रैफिक चौक से डाकबंगला चौक तक फ्लाईओवर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। DM तुषार सिंगला के द्वारा पथ निर्माण विभाग के सचिव को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्तावित फ्लाईओवर अंबेडकर चौक, कचहरी चौक, नगर थाना, नगर निगम चौक और काली स्थान चौक होते हुए डाकबंगला चौक तक बनेगा। इस फ्लाईओवर से दो ब्रांच भी निकाली जाएंगी एक कचहरी चौक से कैंटिन चौक तक और दूसरी काली स्थान चौक से छितनौर कोठी तक। कुल 2.316 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर की प्राक्कलित लागत लगभग 500 करोड़ रुपये है। शहर के…
Begusarai News : बेगूसराय में दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए इस महीने जिला स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न वर्गों के दिव्यांगजन खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से लोअर पैरा एथलेटिक्स और पैरा बैडमिंटन की स्पर्धाएँ होंगी। इसमें नेत्रहीन (Blind), श्रवण बाधित (Deaf), Upper-Limb और Lower-Limb दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को आयु के आधार पर तीन वर्गों में मौका मिलेगा पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक खिलाड़ी https://biharsports.org/parasports2025 पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2025…
Begusarai News : बेगूसराय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मधुमक्खी के डंक से एक युवक की मौत हो गई। आमतौर पर लोग मधुमक्खी के डंक को मामूली मानकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यही छोटी-सी चूक कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है। मामला डंडारी थाना क्षेत्र का है। मृतक युवक पंकज सिंह, मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव का रहने वाला था। वह अपनी बहन से मिलने डंडारी गया हुआ था। घर के बाहर परिवार से बातचीत कर रहा था कि तभी अचानक एक मधुमक्खी ने उसे डंक मार दिया। शुरुआत में सभी ने इसे सामान्य…
Begusarai News : रेलवे मजिस्ट्रेट बरौनी के निर्देशन में सोमवार को बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट लीला की अगुवाई में बड़ी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात थे। अचानक हुई इस कार्रवाई से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुल 92 यात्रियों को पकड़ा गया। इस कार्रवाई से रेलवे को लगभग ₹60 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। इनमें बिना टिकट स्टेशन परिसर में घूमने वाले लोग, एसी कोचों में बिना उचित टिकट के यात्रा कर रहे यात्री, महिला कोच…
