Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लाख दावे बिहार सरकार कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही कहानी कह रही है. ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है. जहां प्रसव के दौरान डॉक्टर और नर्स की लापरवाही के चलते एक महिला की जान चली गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. दरअसल, यह पूरा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है. मृतक महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसरा वार्ड-10 निवासी लाल बबलू यादव की पत्नी लुखिया देवी के रूप में की गई. बताया जाता है कि लुखिया देवी…
Rajendra Setu : अगर आप भी गंगा नदी पर बने राजेन्द्र सेतु के रास्ते मोकामा, पटना या फिर लखीसराय जाने वाले है तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल, उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले राजेन्द्र सेतु (सिमरिया पुल) पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है. ऐसे में पुल की मरम्मत को ध्यान में रखते हुए सिमरिया पुल को कुछ घंटों के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप रहेगी. मरम्मत के कार्य के दौरान यात्री वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र सेतु…
Bihar News : बिहार में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में तेजी से काम किया जा रहा है. खासकर, ग्रामीण क्षेत्र के रोड को नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे में जोड़कर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार के डिप्टी सीएम सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सड़कों की चौड़ाई को लेकर अधिकारियों को बड़ा निर्देश दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में सिंगल लेन वाली सड़कें अब चौड़ी होंगी और डबल लेन की बनेंगी. विजय कुमार सिन्हा ने 3.75M चौड़ी सिंगल लेन वाले स्टेट हाइवे (SH) सहित मुख्य जिला सड़कों (एमडीआर) की चौड़ाई…
Begusarai News : बिहार सरकार राज्य से बाहर दूसरे प्रदेशों में रहने वाले बिहारियों को बड़ी सौगात देने जा रही है. बता दे की त्योहारों के मौके पर अपने गांव आने वाले प्रवासी बिहारियों का छठ घाटों पर ही आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. इसके लिए छठ घाटों पर जिला प्रशासन के द्वारा विशेष कैंप लगाए जाएंगे. इन कैंपों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे. जानकारी देते हुए बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि “आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना” और “मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना” के तहत जिले में 4 से 9 नवंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष…
Death due to poisonous liquor in Begusarai : बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है. जहां, एक व्यक्ति की कथित जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जीनेदपुर निवासी जिलेबी साह के 35 वर्षीय पुत्र जीवन शाह के रूप में हुई है. मृतक के परिवार वालों का साफ तौर पर कहना है कि जीवन शाह की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुईं है. जानकारी के मुताबिक, आज शुक्रवार को जीवन शाह की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई.…
बेगूसराय में दीपावली की देर रात वीरपुर थाना क्षेत्र के एक हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों और स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के मुताबिक, वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर-संजात रोड स्थित मुजफरा बाजार के सदगुरु हार्डवेयर दुकान में आग लगने से करीब 15 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई. बताया जाता कि गुरुवार की देर रात दुकानदार दीपावली का पूजा-पाठ करके दुकान बंद कर घर चले गए थे.…
Begusarai AQI Today : वैसे तो बिहार के जिलों में प्रदूषण की कोई कमी नहीं है. लेकिन, दिवाली की रात हुई आतिशबाजी से प्रदूषण का लेवल कई गुना ज्यादा बढ़ गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के कई शहरों में वायु-प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया. जब पटाखे फोड़े जा रहे थे, तब कई जिलों का AQI 300 के पार पहुंच गया था. जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है. बता दे की केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बिहार के कुछ जिलों को छोड़कर स्थिति कंट्रोल…
Begusarai Crime News : बेगूसराय में दिवाली की खुशियों के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां, अपराधियों ने साली से मिलने गए जीजा की पीट-पीट कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. घटना के बाद शव की खबर मिलते ही इलाके में बात सनसनी की तरह फैल गई. वहीं, हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना बखरी थाना क्षेत्र के सलौना की है. मृतक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर निवासी महेश शाह के 40 वर्षीय पुत्र नवीन शाह के रूप में की गई. बताया जाता है…
Begusarai Suicide News : बेगूसराय में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेवफाई और बच्चों की जुदाई के कारण आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि व्यक्ति की पत्नी अपने 3 बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के पास चली गई थी. इसके बाद पति गम में डूब गया और परेशान रहने लगा, इसके बाद उसने ये बड़ा कदम उठा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना बीरपुर थाना क्षेत्र की है. मृतक व्यक्ति की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर पूर्वी वार्ड-11 निवासी रामाशीष पोद्दार के 30 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गयी. जानकारी के…
Begusarai Road Accident News : दीवाली की खुशियों के बीच बेगूसराय में एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला. जहां, एक पिकअप वाहन पलटने से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने आनन-फ़ानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां, कुछ लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. बताया जाता है कि बछवाड़ा स्थित NH-28 टोल प्लाजा के पास यह दुर्घटना घटी. पिकअप सवार सभी लोग समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सब्जी लेकर जमालपुर वापस लौट रहे थे. रास्ते में बछवाड़ा के टोल प्लाजा के पास अचानक पिकअप…
