Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Begusarai News : बेगूसराय में पुलिस-नक्सली मुठभेड़; 15 राउंड फायरिंग में मारा गया था नक्सली..
Begusarai News : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनपुर गांव में 31 दिसंबर की रात एसटीएफ और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर दयानंद मालाकार मारा गया था। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने कुल 15 राउंड फायरिंग की। घटना के संबंध में एसटीएफ, एसओजी के दारोगा नेपाली कुमार ने तेघड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार पुलिस की दो टीमों ने इनामी नक्सली दयानंद मालाकार के घर को घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। एक टीम पूरब-उत्तर दिशा से, जबकि दूसरी टीम…
Begusarai News : सिमरिया धाम में पं. ललित नारायण मिश्र की 51वीं पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह
Begusarai News : भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय रेल मंत्री स्वर्गीय पंडित ललित नारायण मिश्र की 51वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को सिमरिया धाम स्थित उनके स्मारक स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वर्गीय पंडित ललित नारायण मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजकीय समारोह…
Begusarai News : शनिवार को DM श्रीकांत शास्त्री द्वारा बलिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जनसुनवाई कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान DM ने सर्वप्रथम सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचईडी, कल्याण, पशुपालन, पंचायती राज विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई। राजस्व विभाग की समीक्षा के क्रम में डीएम ने परिमार्जन पोर्टल पर लंबित आवेदनों का ससमय…
Begusarai News : बेगूसराय के साहेबपुर कमाल प्रखंड के पंचवीर गांव में बिहार महिला समाज की ओर से भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए उनके संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम के तहत आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सोनी देवी ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बिहार महिला समाज की सचिव एवं पूर्व मुखिया ललिता कुमारी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने प्रतिकूल सामाजिक…
Begusarai News : बेगूसराय में BJP नेता पर हमला, गोलीबारी और तोड़फोड़ से इलाके में दहशत..
Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया। बखरी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में शुक्रवार शाम पूर्व पंचायत समिति सदस्य और भाजपा नेता विजय सिंह (55) को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया और बंदूक के बट से बेरहमी से पीटा। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई, वहीं बाद में उनके घर पर पथराव और तोड़फोड़ भी की गई। हमले में विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की…
CNG Price in Begusarai : बेगूसराय में अचानक इतना सस्ता हुआ सीएनजी के दाम, जानिए- नया रेट..
CNG Price in Begusarai : बेगूसरायवासियों के लिए नए साल की शुरुआत एक अच्छी खबर के साथ हुई है। 1 जनवरी से सीएनजी के दाम में 2.50 रुपये प्रति किलो की कटौती की गई है। अब जिले में सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध होगी, जो पहले 86.50 रुपये प्रति किलो थी। इस कटौती के बाद बेगूसराय बिहार का सबसे सस्ती सीएनजी उपलब्ध कराने वाला जिला बन गया है। जिले में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस बेगूसराय प्राइवेट लिमिटेड ने आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। अगर अन्य…
Begusarai News : शुक्रवार को दिल्ली से आई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरटोला वार्ड संख्या-8 में सघन जांच की। स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, CBI द्वारा 31 दिसंबर को दर्ज कांड संख्या आरसीओयू 8/2025/एस0019 के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम छोटी बलिया ऊपरटोला स्थित जामा मस्जिद के पास रहने वाले मो. खुर्शीद अनवर के पुत्र मो. हासिर खुर्शीद के घर पहुंची और उनसे गहन पूछताछ की। पूछताछ का सिलसिला सुबह करीब 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान सुरक्षा के कड़े…
Barauni Refinery : सड़क हादसे में बरौनी रिफाइनरी के मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन..
Barauni Refinery : बरौनी रिफाइनरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में ठेका मजदूर की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हादसे से आक्रोशित मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक का शव रिफाइनरी के मुख्य गेट पर रखकर करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान कामकाज पूरी तरह ठप रहा और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी रजी अहमद के 43 वर्षीय पुत्र मो. बेलाल बरौनी रिफाइनरी स्थित एलएंडटी कंपनी के एक साइट पर ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह वे ड्यूटी पर…
Begusarai News : बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष मेडिकल शिविर
Begusarai News : बेगूसराय जिले में सभी दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर विशेष मेडिकल शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह निर्णय UDID पोर्टल पर लंबित आवेदनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि दिव्यांगजनों को उनके आवास के नजदीक ही चिकित्सकीय जांच, सत्यापन और पंजीकरण की सुविधा मिल सके। इन विशेष शिविरों में जांच एवं पंजीकरण का कार्य पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक किया जाएगा। सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग ने बताया कि शिविर में आने…
Begusarai News : बेगूसराय में बंद घर से 30 लाख की संपत्ति चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप..
Begusarai News : बेगूसराय में हत्या और किडनैप की घटनाओं के बाद अब चोरी की वारदातें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन गया है। ताजा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के बिनोदपुर गांव की है। पीड़ित निलेश भारती उर्फ चंदन कुमार ने बताया कि ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टी होने से उनकी पत्नी 24 दिसंबर को घर बंद कर दोनों बच्चों के साथ…
