Saturday, July 27, 2024
World

Largest Cruise : ये है दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज, जिसमें है 40 रेस्टोरेंट! जानें – किराया….

Largest Cruise : आपने कई सारी ऐसी चीजों के बारे में सुना होगा जो दुनिया में अपने नाम का रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसी तरह आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े क्रूज (Largest Cruise) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहली बार रवाना हो चुका है।

दुनिया के इस सबसे बड़े क्रूज जहाज को ‘आइकॉन ऑफ द सी’ नाम दिया गया है। ये अपने सबसे पहले सफर पर निकल चुका है। आपको बता दें इस क्रूज ने मियामी बंदरगाह से अपनी पहली यात्रा शुरू कर दी है। रॉयल कैरेबियन ग्रुप का ये क्रूज सत दिनों में फ्लोरिडा पहुंचेगा।

बता दें दुनिया के सबसे बड़े जहाज क्रूज (Largest Cruise) ‘आइकॉन ऑफ द सी’ को लेकर लोगों का कहना है कि ये जहाज टाइटेनिक जैसा दिखाई देता है। इस जहाज का सपना 50 साल से ज्यादा समय से पहले देखा गया था। आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े क्रूज (Largest Cruise) ‘आइकॉन ऑफ द सी’ की पूरी जानकारी और इसकी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस जहाज को 20 डेक पर 8 हिस्सों में बांटा गया है। इसमें इतनी अधिक और शानदार खासियतें दी गई है जिनके बारे में जानकार आप हैरान रह जाएंगे। अगर खाने-पीने की बात करें तो इस क्रूज पर 40 रेस्टोरेंट है। इस क्रूज पर 6 वॉटरस्लाइड, 7 स्विमिंग पूल, एक आइस-स्केटिंग रिंग, एक थियेटर भी है। आपको बता दें, इस क्रूज पर एक बार में 7600 यात्री और 2350 चालक दल के सदस्य सवार हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि अक्टूबर, 2022 में इस क्रूज का पहली बार अनावरण किया गया था। इसके अलावा इस जहाज को लेकर सबसे बड़ी खास बात यह है कि जब इसकी बुकिंग शुरू हुई तो पिछले 53 सालों में एक दिन में सबसे ज्यादा बुकिंग का रिकॉर्ड बन गया।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे बड़े क्रूज की तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही है और ये चर्चा का विषय बन गया है। इस आर्टिकल के अंदर आप देख सकते है इस क्रूज की शानदार तस्वीरें।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।