Prisoner in jail : दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा कैदी जेलों में बंद हैं? जानें- भारत का नंबर….

Prison in Jail : आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप लोगों का ध्यान नहीं गया होगा। वैसे कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हर रोज नई-नई जानकारी देखने और जानने में काफी आनंद आता है और उन्हें इस बात की जिज्ञासा भी होती है।

हर कोई अपने नॉलेज को बढ़ाना चाहता है और इसलिए आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो शायद आपको पता नहीं होगी। आज हम आपको बताने वाले हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा कैदी किस देश में है और इसमें भारत का नाम कौन से नंबर पर आता है?

इस लिस्ट में 10वें नंबर पर ईरान आता है जिसकी जेलों में कुल 1,89,000 कैदी है और इस लिस्ट में ईरान दसवें नंबर पर आता है। अगर मेक्सिको की बात की जाए तो इसकी जेलों में कुल 2,34,234 कैदी है और इस लिस्ट में यह नौवें नंबर पर आता है।

इसके अलावा थाईलैंड की जेलों में भी बहुत से लोग कैद है जिनकी कुल संख्या 2,62,319 है। इस मामले में थाईलैंड आठवें नंबर पर आता है। जेलों में बंद सबसे ज्यादा कैदी की लिस्ट में इंडोनेशिया का नाम सातवें नंबर पर आता है और यहां की जेलों में कुल मिलाकर 2,67,149 कैदी है।

तुर्की की जेलों में 3,41,497 कैदी मौजूद है और इस लिस्ट में तुर्की का छठवां स्थान आता है। रूस इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर शामिल है। रूस की जेलों में 4,33,006 कैदी है। इस लिस्ट में भारत का नाम चौथे नंबर पर आता है। आपको बता दें कि भारत की जेलों में कुल 5,73,320 कैदी है।

ब्राजील का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ब्राजील की जेलों में इस समय कुल 8,39,672 कैदी है। चीन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। चीन की जेलों में इस समय कुल 16,90,000 कैदी मौजूद है। अब अगर बात की जाये तो दुनिया में सबसे ज्यादा कैदी अमेरिका की जेलों में बंद है। अमेरिका की जेलों में इस समय कुल 17,67,200 कैदी बंद है।