Thursday, July 25, 2024
World

अब नेपाल जाने के लिए इस्तेमाल करना होगा ये आईडी, नहीं चलेगा सिर्फ Aadhar Card…

डेस्क : भारत के पड़ोसी देश नेपाल और भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोकप्रिय हैं। भारतीय छुट्टियों पर इन दोनों देशों में जाते हैं। पर्यटकों को नेपाल की वादियाँ बहुत पसंद आती हैं। ऐसे में इन दोनों देशों में जाने से पहले कई लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं।

दरअसल, विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। लेकिन भारतीय नागरिकों को नेपाल और भूटान जाने के लिए कुछ विशेष अधिकार मिलते हैं। यहां जाने के लिए आपको पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आधार कार्ड दिखाकर हम बॉर्डर पार कर पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

भारत के गृह मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया था कि भूटान और नेपाल जैसे देशों की यात्रा के दौरान आधार को आईडी के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। नेपाल भूटान जाने के लिए नागरिकों के पास वैध मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड या पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों का होना आवश्यक है। बच्चों के माता-पिता के पास ऊपर बताए गए दस्तावेज़ होने चाहिए। इसके साथ ही आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल आईडी का उपयोग कर सकते हैं।

नेपाल और भारत का रिश्ता बेटी और रोटी का कहा जाता है। लोग इसे निभाते भी हैं। नेपाल वीडियो को भारत आने के लिए या भारतीयों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। लोग वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई वैध दस्तावेज दिखाकर यात्रा कर सकते हैं।

यही कारण है कि नेपाल और भारत के बीच शादियां होती हैं। नेपाल से भारत में बारातें आती हैं, वहीं भारत से भी लोग शादी करने के लिए नेपाल जाते हैं। ऐसे में अगर आप नेपाल और भूटान जाने का प्लान बना रहे हैं तो अब आप ऊपर बताए गए दस्तावेजों के साथ जा सकते हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।