डेस्क: आज इस सोशल में मीडिया के जमाने में हर दिन दुनिया भर से कुछ न कुछ एसा देखने को मिल जाता है। जिसके बारे में सोच शायद आप हैरान रह जाएं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
दरअसल, एक जापानी आदमी ने अपने अजीबो गरीब शौक से सबको काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया है। किसी इंसान को कुत्ता बनने का शौक कैसे हो सकता है? लेकिन जापान के इस “टोको” नाम के शख्स ने अपने आपको कुत्ता में बदल लिया है। इसे देखने के बाद आप यह समझ ही नहीं पाएंगे कि यह आदमी था। इसके लिए टोको ने 18 लाखों रुपए खर्च किया है।
着ぐるみをオーダーしてました! おかげさまで動物になってみたいという夢を叶えることができました! https://t.co/jUFxSWW6cl pic.twitter.com/zJIX8VcWfm
— トコ(toco) (@toco_eevee) April 11, 2022
दरअसल, जापान के रहने वाले टोको ने कुत्ता बनने के लिए 22 हजार डॉलर यानी करीब अठारह लाख रुपये खर्च किए हैं। खुद को कुत्ता बनाने वाला ये शख्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इसकी हर तरफ से चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी विज्ञापनों और फिल्मों के लिए पोशाक बनाने वाली जापानी कंपनी ज़ेपेट ने आदमी के लिए अति-यथार्थवादी कुत्ते की पोशाक बनाई और इसे पूरा करने में उन्हें 40 दिन लगे।
कंपनी मूर्तियां, बॉडी सूट, 3-डी मॉडल आदि बनाने में माहिर है। कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक, इस मॉडल को कुली कुत्ते की तर्ज पर डिजाइन किया गया है, जो बिल्कुल असली दिखता है और चारों पैरों पर चलता है। इसका वीडियो एक जापानी यूट्यूबर ने ही पोस्ट किया था। जिसके बाद न सिर्फ जापान बल्कि पूरी दुनिया में इसकी चर्चा होने लगी।