ये जेल नहीं है किसी स्वर्ग से कम! हर कैदी को मिलती है 5-स्टार वाली सुविधा……

World Luxury Prison : हर देश में अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए कानून का सहारा लिया जाता है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होती है। पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधी को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेजा जाता है।

जेल एक ऐसा पिंजरा है, जहां जाना किसी को पसंद नहीं होगा। लेकिन आज हम आपको दुनिया भर से कई ऐसे जेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां 5 स्टार जैसी सुविधाएं दी जाती है। तो आइए इन देशों के जेल के बारे में जानते हैं।

Bastoy Prison, Norway

सबसे पहला नाम नॉर्वे की बैस्टॉय जेल का है। यहां एक समय में केवल सौ कैदी ही रह सकते हैं। साल 1982 में बनी इस जेल में कैदियों को अद्भुत सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। उदाहरण के लिए, इस जेल में घुड़सवारी, मछली पकड़ना, टेनिस और धूप सेंकने जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके साथ ही उन्हें खाने के लिए अद्भुत चीजें भी दी जाती हैं।

HMP और Otago Corrections, New Zealand

यह स्कॉटलैंड की HMP जेल है। 700 कैदियों वाली इस जेल में अद्भुत सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं। इस जेल में कैदियों को सुधार के लिए भेजा जाता है। कहा जाता है कि यह जेल दुनिया की सबसे बेहतरीन जेलों में से एक है।

वहीं, न्यूज़ीलैंड की ओटैगो करेक्शंस जेल की बात करें तो साल 2007 में बनी इस जेल में सिर्फ पुरुषों को रखा जाता है। यहां के कमरे किसी लग्जरी होटल के सुइट्स की तरह बने हैं। इस जेल में कैदियों को बेहतरीन सुविधाओं के साथ-साथ पढ़ाई का भी बेहतरीन मौका दिया जाता है।

Justice Center Leoben और Aranjual Prison, Spain

जस्टिस सेंटर लियोबेन जेल में एक समय में कुल 205 कैदी रह सकते हैं। यहां कैदियों को बेहतरीन खाना दिया जाता है। इसके साथ ही इस जेल में कैदियों के लिए खेलकूद की भी पूरी व्यवस्था है। यहां कैदियों के मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।

वहीं, स्पेन की अरंजुअल जेल दुनिया की सबसे बेहतरीन जेलों में से एक है। इस जेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां कैदी के साथ-साथ उसका परिवार भी रह सकता है। यहां कैदियों के लिए बने कमरों को स्टार सेल कहा जाता है।