OTT Release : इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये वेब सीरीज और फ‍िल्‍म, देखें- लिस्ट…

OTT Release : वीकेंड पर हर आदमी अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करता है। कुछ लोग वीकेंड पर बाहर जाने का प्लान करते हैं तो कुछ लोग वीकेंड का लुफ्त घर पर ही उठाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस वीकेंड कहीं बाहर नहीं जा रहे हैं और अपने शहर में ही वीकेंड को मजेदार बनाने का सोच रखा है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सीरीज और फिल्में है जिसे आप देखकर अपने परिवार के साथ अपना विकेट पूरे तरीके से एंजॉय कर सकते हैं।

The Archies : The Archies एक टिन म्यूजिकल ड्रामा फ़िल्म है। जो 1960 के दशक के स्कूल बॉन्डिंग को दर्शाती है। इस फ़िल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। इस फ़िल्म से कई स्टारकिड्स डेब्यू कर रहे हैं। जिसमें बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan की बेटी Suhana, Big-B के नाती Agustya Nanda, Bony Kapoor की बेटी Khushi Kapoor शामिल है।

Dhak Dhak : Dhak Dhak एक बॉलीवुड-ड्रामा फ़िल्म है। इसकी कहानी 4 महिलाओं के इर्द गिर्द है जो लद्दाख से बाइक यात्रा करती है। इसे तरुण डुडेजा ने निर्देशित किया है। इसमें रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख, दीया मिर्जा, संजना सांघी मुख्य भूमिका में है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म Disney+Hotstar पर देख सकते है।

Kadak Singh : Kadak Singh एक बॉलीवड थ्रिलर-ड्रामा फ़िल्म है। जिसका निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है। इस फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में है वही संजना संघी उनकी बेटी के किरदार में नजर आएंगी। यह फ़िल्म 8 दिसम्बर को Zee5 पर रिलीज हो चुकी है।

Mast Me Rahane Ka: यह एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है। इसे निर्देशक विजय मौर्य ने निर्देशित किया है। इस फ़िल्म में जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता के बीच की केमेस्ट्री की कहानी है।
दोनों अलग अलग समाजिक बंधन में बंधे हुए है और कुछ घटनाओं के उपरांत ये दोनों मिलते है। ये 8 दिसम्बर को प्राइम वीडियो पर उपलब्ध रहेगी।