Top Rated Web Series : ये है साल 2023 की तगड़ी रेटिंग वाली 6 वेब सीरीज, ये रही LIST…

Aspirants2: The Viral Fever यानी ‘TVF’ कृत वेबसिरिज Aspirants के दोनों सीजन जबरजस्त साबित हुए हैं। पहला सीजन जहां UPSC की तैयारी को लेकर है तो दूसरा सीजन UPSC के बाद कि कहानी बताता है। इसके हर एक किरदार ने अपने अभिनय से जाना फूंकी है। IMDB 9.2 है जिसे आप OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

The Railway Man: भोपाल गैस कांड में किस तरह से रेलवे ने लोगों की मदत की थी। इस 4 एपिसोड की वेबसिरिज में इसे दिखाया गया है। इसमें के के मेनन, बाबिल, आर माधवन, जैसे कलाकार शामिल है। इस वेबसिरिज को आप Netflix पर देख सकते है। इसे 8.7 की रेटिंग IMDB पर दी गयी है।

Kaala Paani: आशुतोष गोवारिकर की वेबसिरिज Kaala Paani में मोना सिंह, सुकान्त गोयल, अमेय बाघ,आरुषि शर्मा,राधिका मेहरोत्रा, चिन्मय मण्डलकर आदि है। वेबसिरिज की शुरुवात इस रहस्यमयी बीमारी से होती है। लोगो की गर्दन पर काले चकत्ते हो रहे है। उन्हें गम्भीर रूप से बीमारियां हो रही है लोग इससे काफी परेशान दिख रहे है। कुछ लोग लागातर खांसते भी दिखते है। इसी बीच यहां एक बड़ा इवेंट होना है जो कि एक अमीर कॉपरेट फर्म की एक एटमी चाल है। महामारी जैसे जैसे फैलती जाती है लोगो की दिक्कतें बढ़ती चली जाती हैं। प्रशासन महामारी को रोकने में हाथ पांव मारते हुए देखा जा सकता है। जबकि वैज्ञानिक इस महामारी का इलाज ढूंढ रहे है। IMDB पर इसकी रेटिंग 8.1 है। इसे आप Netflix पर देख सकते है।

Jubilee: यह एक ड्रामैटिक वेबसिरिज है जो भारत के विभाजन के पहले के सिनेमा को दर्शाती हैं। IMDB पर इसकी रेटिंग 8.3 है इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

Tali: इस वेबसिरिज में सुष्मिता सेन ने एक ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की भूमिका निभाई है। यह एक रियल लाइफ स्टोरी है। जिसे IMDB ने सराहते हुए 8.2 की रेटिंग दी है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म Jio Cinema पर देख सकते है।

Aarya3: Aarya के कुल 3 सीजन आ चुके है। यह एक क्राइम थ्रिलर जॉनर की सीरीज है जिसमें सुष्मिता सेन मुख्य किरदार में है। IMDB पर इसकी रेटिंग 7.8 की है इसे आप Disney+Hotstar पर उपलब्ध है।