SBI Scheme : FD पर मिल रहा 7.9% तक का ब्याज, केवल इतने दिनों तक है मौका! जानें-

SBI : भारत के सरकारी बैंक SBI द्वारा देश के नागरिकों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। ऐसे में सीनियर सिटीजन को भी ध्यान में रखते हुए सर्वोत्तम स्कीम की शुरुआत की गई है। बैंक द्वारा कई एफडी स्कीम पर वरिष्ठ नागरिकों को 9 फीसदी तक ब्याज भी दिया जा रहा है।

इसलिए अधिकतर लोग SBI की FD स्कीम्स में निवेश करने के बारे में सोचते है। SBI की सर्वोत्तम योजना में सीनियर सिटीजन को 7.9% ब्याज मिल रहा है। लेकिन आपको इसके कुछ नियमों को पूरा करना होगा।

सर्वोत्तम FD स्कीम

SBI की इस योजना में आपको सबसे बड़ा फायदा मिलता है कि ये स्कीम केवल 1 या 2 साल की ही है। इसका मतलब आप कम समय में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आपको 2 साल तक इसमें पैसा जमा करने होंगे और 7.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है। लेकिन एक साल के निवेश पर आम नागरिकों को 7.10 और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज मिलता है।

मिलेगा कंपाउंड इंटरेस्ट

अगर सीनियर सिटीजन 1 साल के लिए सर्वोत्तम योजना में ₹15 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करते है तो उसे 7.82% ब्याज मिलेगा। जबकि दो साल के लिए आपको 8.14% ब्याज मिलेगा। 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक की बल्क डिपाजिट पर सीनियर सिटीजन को 1 साल के लिए 7.77% और 2 साल के लिए 7.61% ब्याज मिल रहा है।

न्यूनतम इतना कर सकते है निवेश

SBI की सर्वोत्तम स्कीम में 15 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते है। यह योजना रिटायरमेंट हो चुके लोगों के लिए है जिनका पीएफ का पैसा आया हुआ है। इसमें आप 2 करोड़ से ज्यादा निवेश भी कर सकते है लेकिन ब्याज 0.05 प्रतिशत कम मिलेगा। लेकिन इसमें कब तक निवेश कर सकते हैं इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।

आप SBI की सर्वोत्तम योजना में समय से पहले पैसा निकाला नहीं सकते हैं। अगर आप इसमें समय से पहले पैसा निकालते हैं तो आपको शुल्क देना होगा।