Friday, July 26, 2024
Webseries

Republic Day : OTT पर देखें ये फिल्में और सीरीज, भर जाएगा देशभक्ति का जोश! ये रही List..

Republic day Special: 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रूप में मनाते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन का अलग ही माहौल होता है। सभी लोग (Republic day Special) देशभक्ति में डूबे होते हैं। कई लोग देशभक्ति से जुड़े गाने सुनते हैं तो कोई फिल्में देखते हैं।

यदि आप भी इस दिन कोई ऐसी मूवी देखना चाहते हैं जो देशभक्त की अलग मिसाल दे। तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो की कुछ ऐसी फ़िल्में और वेब सीरीज का नाम बताएंगे जिसे आप गणतंत्र दिवस Republic day Special:के दिन देख सकते हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।

राजी (Raazi)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म राजी (Raazi) का। इस फिल्म में आलिया भट्ट एक भारतीय जासूस का किरदार निभाती है। यह फिल्म देशभक्ति की अलग मिसाल देता है। यह मूवी आपको जरूर देखनी चाहिए।

इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force)

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स भी इस लिस्ट का हिस्सा है। इस फिल्म की कहानी देश की राजधानी दिल्ली पर हुए आतंकी हमले पर आधारित है। आतंकी हमले के अपराधियों को पुलिस तलाश रही होती है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

शेरशाह (shershaah)

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह भी देशभक्ति की एक अद्भुत मिसाल कायम करता है। यह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी बताता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे विक्रम बत्रा देश की रक्षा के लिए अपने जान को भी कुर्बान कर देते हैं।

द फॉरगॉटेन आर्मी (The forgotten Army)

“द फॉरगॉटेन आर्मी” वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट सोढ़ी और उनकी टीम के द्वारा लड़ी गई लड़ाई के बारे में है। इस सिरीज को IMDb ने 10 में से 8 रेटिंग दी है।

बॉर्डर (Border)

इस लिस्ट में आईकॉनिक मूवी बॉर्डर का भी नाम शामिल है। साल 1997 में रिलीज हुई इस मूवी में सनी देओल, अक्षय कुमार,सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार नजर आए थे। फिल्म के डायलॉग और गाने आज भी लोगों को याद है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुन कमाई की थी।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।