Friday, July 26, 2024
Webseries

OTT पर देखें Bollywood की ये धांसू फिल्में, वेलेंटाइन वीकेंड होगा मजेदार, ये रही List….

OTT प्लेटफॉर्म पर सीरीज और फिल्मों की भरमार लगी हुई है। अलग अलग जॉनर की कई फिल्में और सीरीज अलग अलग OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। ऐसे में आपका ये वीकेंड बेहद मजेदार होने वाला है। आज हम आपको OTT प्लेटफार्म Zee5 पर उपलब्ध फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आपके वीकेंड को मजेदार बना सकती है। इस वेलेंटाइन वीक में आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक फिल्में देखकर अपना वेलेंटाइन वीक भी खुशनुमा कर सकते है।

सनम तेरी कसम : सनम तेरी कसम एक रोमांटिक फ़िल्म है। इसकी कहानी दो प्रेमियों के मिलने बिछड़ने और फिर से एक होने की है। सनम तेरी कसम के गानों ने रिलीज के समय खूब लोकप्रियता बटोरी थी। यह फ़िल्म OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर उपलब्ध है। इस फ़िल्म के गानों की वजह से ये फ़िल्म हिट हुई थी।

तमाशा : इम्तियाज अली की फ़िल्म ‘Tamsha’ भी एक रोमांटिक जॉनर की फ़िल्म है। इस फ़िल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर देख सकते है।

Gadar2: साल 2023 में रिलीज हुई फ़िल्म Gadar2, साल 2000 में आई फ़िल्म Gadar की दूसरे पार्ट की कहानी है. इस फ़िल्म में आगे की कहानी दिखाई गई है। इस फ़िल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसे भी आप OTT प्लेटफार्म Zee5 पर देख सकते है।

द केरला स्टोरी : Zee5 पर बेहद जल्द ‘द केरला स्टोरी’ रिलीज होने वाली है। आप इस फ़िल्म को भी एन्जॉय कर सकते है। अदा शर्मा ने अब तक का सबसे बेहतरीन अदाकारी इस फ़िल्म में की है।

Vivek Shahi

Vivek Shahiविवेक शाही 2022 से thebegusarai.in से जुड़े। इन्होंने उत्तर प्रदेश के काशी विद्यापीठ से सत्र 2019- 2021 में पत्रकारिता से स्नातक डिग्री हासिल की..पॉलिटिकल खबरों में शुरू से ही रुचि थी। पत्रकारिता के दौरान ही पॉलिटिकल कंटेंट लिखना शुरू किया। पॉलिटिकल के अलावा, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स बिट की भी अच्छी समझ है। और इन बिट्स पर काम भी किया है।