गजब! युवक दान में मांगा रहा था गर्लफ्रेंड, फिर आगे जो हुआ..

न्यूज़ डेस्क: सोशल मीडिया लोगों के बीच हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा वीडियो लेकर आ जाता है जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। जी हां इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक युवक अपने जैकेट पर लिखकर गर्लफ्रेंड दान में मांग रहा है।

आप हैरान तो जरूर हो रहे होंगे लेकिन वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह लड़का बिल्कुल भी असहज नहीं है। यह बिंदास अंदाज में गर्लफ्रेंड को दान में मांग रहा है। लड़के के जैकेट पर ‘Donate Me A Girlfriend’ लिखा है। वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। इसे सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पोस्टर पर ‘डोनेट मी अ गर्लफ्रेंड’ लिखा हुआ है और लड़का इसे हर जगह चिपका कर घूम रहा है। जब वह मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों से नीचे उतरे तो वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए, वहीं इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। सब इस बात से दंग हैं कि गर्लफ्रेंड का डोनेशन कौन मांगता है?

वीडियो में लाखों व्यूज

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर mohitgauhar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के अलग और अनोखे कंटेंट को लोग पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 86 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर कई लोगों ने दिलचस्प कमेंट किए हैं जिसे पढ़कर भी लोगों को आनंद आ रहा है।