बेगूसराय : अब जल्द सुन सकेंगे विविध भारती के जरिए सदाबहार संगीत, जानें – पूरी तैयारी..

डेस्क : मौजूदा समय में म्यूजिक सिस्टम आदि कितनी भी टेक्नोलॉजी वाले आ गए हो लेकिन गीत का असली आनंद तो विविध भारती पर बजने वाले सदाबहार गानों ने ही दिया। अब फिर से बेगूसराय वासियों को ये आनंद मिलने जा रहा है। अब बिहार के बेगूसराय में भी रेडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से लोगों को विविध भारती का सीधा प्रसारण सुनने को मिलने वाला है और फिर से लोग वही आनंद का लुफ्त उठा सकेंगे। विविध भारती पर लोग सदाबहार गाने न्यूज़ बुलेटिन आदि एक अलग अंदाज में सुन सकेंगे।

यह सुविधा 5KM रेडियस वाले लोगों मिलेगी

बेगूसराय आकाशवाणी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूरदर्शन कार्यालय को ही आकाशवाणी कार्यालय बनाया गया है। विविध भारती के संचालन के लिए इसमें एक सर्वर रूम बनाया गया है। विविध भारती के एयर एफएम बैंड का ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए शहर के 5 किलोमीटर के दायरे में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक इसका प्रसारण भी किया गया है। 100.1 मेगाहर्ट्ज पर एफएम की सुविधा दी गई है। हालांकि ट्राई के चलने की वजह से इसमें कुछ खामियां भी हैं। इस पर जोरों से काम किया जा रहा है।

जिले में बना 100 वॉट का सर्वर रूम

दूरदर्शन केन्द्र जहां आकाशवाणी केन्द्र बनाया गया है। वहीं इस बने आकाशवाणी केंद्र में एफएम प्रसारण के लिए 100 वाट का सर्वर रूम बनाया गया है। जिसके तहत शहर के चारों दिशाओं में 5 किलोमीटर के दायरे में एफएम का ट्रायल प्रसारण किया जा रहा है। इसका लाभ शहर में रहने वाले करीब 5 लाख लोग उठा सकते हैं। कर्मिणीराज कुमार ने बताया कि जिले के पहले दूरदर्शन सह वर्तमान आकाशवाणी कार्यालय में जो टावर लगाया गया है। यह उचित क्षमता का टॉवर है। अगर इसकी क्षमता बढ़ा दी जाए तो प्रसारण क्षेत्र भी बढ़ जाएगा।