इस शख्स ने अपनी नाक से टाइप करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कैसे हुआ ये संभव?

न्यूज़ डेस्क: आज के समय में हर कोई अपना नाम विश्व पटल पर चाहता है। इसके लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। ऐसे कई ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाते हैं। इसके बारे में सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं।

ऐसा ही एक रिकॉर्ड दिल्ली के विनोद चौधरी ने बनाया है। विनोद चौधरी ने यह रिकॉर्ड बना कर हर किसी को हैरान कर दिया है। इन्होंने ने अपने नाक से टाइपिंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। आपको हैरानी होगी कि इनके नाम एक नहीं बल्कि ऐसे 15 रिकॉर्ड हैं।

कौन हैं विनोद चौधरी?

विनोद चौधरी दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने ये काम करीब 9 साल पहले शुरू किया था और अब तक 15 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। हालाँकि, हम यहां एक बात स्पष्ट कर दें कि उन्होंने अपनी नाक से टाइप करके केवल तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। बाकी विश्व रिकॉर्ड केवल टाइपिंग में हैं, लेकिन अलग-अलग श्रेणियों में।

आपको बता दें कि ये सब कारनामे करने से पहले विनोद एक टाइपिस्ट के तौर पर काम करते थे। हालाँकि, उन्होंने अपना पूरा जीवन एक टाइपिस्ट के रूप में बिताने के बजाय कुछ बेहतर करने के बारे में सोचा जिससे वह हमेशा के लिए किताबों में दर्ज हो जाएँ।

कैसे बनाएं इतने सारे विश्व रिकॉर्ड

पहला विश्व रिकॉर्ड विनोद चौधरी ने 47 सेकंड में 103 अक्षर लिखने का बनाया था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। हाल ही में उन्होंने सीरियल अल्फाबेट टाइपिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, विनोद चौधरी ने 27 सेकेंड में 26 अक्षर टाइप किए थे, इसमें स्पेस बटन भी शामिल था।

यह कारनामा करने के बाद विनोद अब पूरी दुनिया में मशहूर हो गए हैं। वैसे आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से भारतीयों में विश्व रिकॉर्ड बनाने का एक अलग ही जुनून देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक भारतीय बच्चे ने सबसे लंबे पुरुष बाल रखने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे पूरी दुनिया की मीडिया ने कवर किया था।