दीपिका से पहले इन हसीनाओं के साथ बजी है रणवीर की प्यार की बीन, शादी तक पहुंच गई थी बात, मगर बीच में ही…

Ranveer Singh love life: रणवीर सिंह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। खासकर लड़कियों के बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) काफी पॉपुलर है। आपको बता दें कि अपनी फिल्मों के अलावा रणवीर सिंह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं।

इस अभिनेता ने खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के संग शादी रचाई। मगर दीपिका से शादी करने से पहले रणवीर सिंह कई अभिनेत्रियों के को डेट कर चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन सी अभिनेत्री हैं इस लिस्ट का हिस्सा।

अनुष्का शर्मा

आपको बता दें कि एक समय में बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की अफेयर की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में आम थी। हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।

अहाना देओल

अभिनेता रणवीर सिंह दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल को भी डेट कर चुके हैं। हालांकि अहाना और रणवीर का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया था।

परिणीति चोपड़ा

एक समय में रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा के साथ भी जुड़ा था। मगर उन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं कहा।

सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेता रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी जुड़ चुका है। एक समय में उनके अफेयर की चर्चा ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

बाणी कपूर

रणबीर सिंह का नाम उनकी फिल्म बेफिक्रे की को-स्टार बाणी कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। एक समय में यह खबर आई थी कि रणबीर सिंह बाणी कपूर को डेट कर रहे हैं।

रणवीर सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। मगर रणवीर सिंह अब शादीशुदा हैं। रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से बहुत प्यार करते हैं। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद भी करते हैं। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में एक दूसरे से शादी रचाई थी।