Room Heater चलाकर सोने से पहले जान लें ये बात! वरना जा सकती है आपकी जान….

डेस्क : सर्दी का मौसम आ गया है। ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है। लोगों को रूम हीटर (Room Heater) की जरूरत पड़ने लगी है। ऐसे में अगर आप रूम मीटर का इस्तेमाल करते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, सर्दियों में ज्यादातर लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन इसका इस्तेमाल आपके जीवन में कई परेशानियां पैदा कर सकता है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। इसे इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातें जानना जरूरी है, आइए जानते हैं।

अगर आप रूम हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में इसके पास कागज, लकड़ी या कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखना चाहिए। अगर आप रूम हीटर के पास रखते हैं ये चीजें। ऐसे में आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। कई लोग रूम हीटर को रजाई और कंबल के पास रखना पसंद करते हैं। ये गलती आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आग लग सकती है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।

रूम हीटर का उपयोग करते समय, आपको स्विच बोर्ड पर अधिक भार डालने से रोकना चाहिए। ओवरलोडिंग के कारण रूम हीटर के फटने की संभावना रहती है। यदि रूम हीटर का उपयोग करते समय उस पर अधिक भार हो। ऐसे में आपको इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए। ये सावधानियां बरतकर आप आगे चलकर किसी समस्या से बच सकते हैं।