Anushka से पहले इन हसीनाओं से इश्क लड़ा चुके हैं Virat Kohli, जानिए- क्यों हुआ था ब्रेकअप..

Virat Kohli Love Life: विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट जगत के दिक्कत खिलाड़ियों में से एक हैं। क्रिकेट के अलावा विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से शादी रचाई है। विराट और अनुष्का पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी लाजवाब है।

विराट और अनुष्का की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। मगर हम आपको बता दें कि अनुष्का से शादी करने से पहले विराट कोहली का कई अभिनेत्रीयों के साथ नाम जुड़ चुका है। इस लिस्ट में साउथ की मशहूर अभिनेत्री का नाम भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं अनुष्का से पहले विराट कोहली किन-किन अभिनेत्री को डेट कर चुके हैं।

इजाबेली लेएटी

विराट कोहली का नाम ब्राजील की मशहूर मॉडल इजाबेली लेएटी का नाम शामिल है। ब्राजील की मॉडल इजाबेली बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि विराट और उनका एक समय में रिलेशन था। उन्होंने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। मगर उन्होंने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं किया।

सारा जाने डाइस

विराट कोहली का नाम सारा जाने डाइस के साथ भी जुड़ चुका है। सारा जाने डाइस के बारे में बता दें कि वह साल 2007 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। मगर बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया।

तमन्ना भाटिया

इस लिस्ट में साउथ की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) का भी नाम शामिल है। खबरों की माने तो साल 2012 में दोनों के बीच अच्छी फ्रेंडशिप देखने को मिली थी। हालांकि दोनों में से किसी ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की।

संजना

कन्नड़ अभिनेत्री संजना का नाम भी किंग कोहली के साथ जुड़ चुका है। साल 2009 में दोनों के बीच अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में थी। मगर संजना ने विराट और अपने रिलेशन की बात को हमेशा एक अफवाह बताया। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया की विराट और वो अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें: BCCI से कितनी सैलरी लेते हैं Amit Shah के बेटे जय शाह? मिलती हैं ये लग्ज़री सुविधाएं….