Saturday, July 27, 2024
Sports

7 एकड़ में फैला है कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का बंगला!

डेस्क : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी बहादुरी विकेटकीपिंग और शानदार बैटिंग के चलते आज दुनिया उसे माही के नाम से जानती है। ऐसे में आज आप लोगों को महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े कुछ ऐसे दिलचस्प बातें बताएंगे। जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी।

बताते चलें की IPL 2018 में 2 साल के बैन के बाद लौटी चेन्नई, जिसे ‘बुजुर्गों’ की टीम कहा जा रहा था, उसे M.S धोनी ने तीसरी बार खिताबी जीत दिलाई है। IPL 2018 का खिताब जीतने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (M.S Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने होम टाउन रांची में ही रहते है। रांची में धोनी का 7 एकड़ में फैला फार्म हाउस है, जहां वह इंग्लैंड दौरे से पहले पत्नी और बेटी के साथ वक्त बिताते है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शानदार फार्म हाउस को बनवाने में करीब 3 साल का वक्त लग गया था। हरियाली के प्रति M.S धोनी का प्यार इस फा हाउस में भी दिखाई पडता है। ‘कैलाशपति’ में हर चीज भव्य और शाही है। वही, इस फार्म हाउस इंडोर स्टेडियम भी है, स्वीमिंग पूल है, नेट प्रैक्टिसिंग मैदान है, अल्ट्रा मार्डन जिम है।

बता दे की यह फार्म हाउस M.S धोनी के हरमू रोड पर बने पहले घर से केवल 20 मिनट की ड्राइव पर है। इससे पहले M.S धोनी ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी में छोटे-छोटे कमरों में गुजारा है। महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर में सफलता हासिल करने के बाद इस मकान को छोड़कर 2009 में हरमू रोड पर 3 मंजिला मकान खरीदा था। यहां M. S धोनी लगभग 8 साल रहे।