Lakhpati Didi Yojana : मोदी सरकार महिलाओं को बनाएगी ‘लखपति’, जानें- कैसे मिलेगा लाभ….

Lakhpati Didi Yojana : देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) की शुरुआत की है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने इस योजना के बारे में घोषणा की थी।

उन्होंने कहा की शुरुआत से ही हमारा नारी शक्ति को आगे बढ़ने का और आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रहा है। मोदी सरकार द्वारा 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प है। लेकिन अंतरिम बजट 2024 में इसे 2 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ कर दिया गया था।

अब तक 1 करोड़ महिलाएं बनी लखपति दीदी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश करते हुए बताया कि अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) का लाभ मिल चुका है। इस योजना की शुरुआत के समय देश की 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ दिया जाना था लेकिन अब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। आइये आपको बताते हैं लखपति दीदी योजना के बारे में विस्तार से सब कुछ….

क्या है लखपति दीदी योजना

लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) का लाभ लेने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। देश में करीब 83 लाख स्वयं सहायता समूह है जिनमें 9 करोड़ महिलाएं जुड़ चुकी हैं। स्वयं सहायता समूह में जुड़ी हुई इन महिलाओं को लखपति दीदी योजना के तहत सरकार की तरफ से स्किल ट्रेनिंग दी जाती है। इससे उनकी इनकम बढ़ेगी और वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेगी। इस तरह वह लखपति बन सकती है।

उन महिलाओं को लखपति दीदी कहा जाएगा जो सालाना कम से कम 1 लाख रुपये की इनकम कर सकती है। केंद्र सरकार की मदद से अब तक एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

महिलाएं कैसे बनेगी लखपति दीदी

लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) के तहत महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाती है और उन्हें पैसा कमाने के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाता है। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के टिप्स भी दिए जाते है। जिसमें फाइनेंशियल सेक्टर की जानकारी देने के लिए की वर्कशॉप्स के जरिये बिजनेस प्लान, मार्केटिंग, बजट, सेविंग और इन्वेसटमेंट के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अलावा डिजिटल सर्विस में आपके मोबाइल फोन इस्तेमाल करना, मोबाइल वॉलेट, डिजिटल बैंकिंग सर्विस और फोन बैंकिंग के बारे में सिखाया जाता है।

लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए 1-5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन दिया जाता है। लेकिन इसके लिए महिला का पात्र होना जरूरी है। इस योजना के जरिये सरकार का मकसद महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाना, रोजगार देना, उनके लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना, इनकम में बढ़ोतरी करना है।