Saturday, July 27, 2024
Railway News

Railway : घने कोहरे में भी 160Kmph की रफ्तार कैसे पकड़ लेती है ट्रेन? जानें- क्या है Fog Pass Device..

Fog Pass Device: आपने देखा होगा की ट्रेन (Train) डिले होने की खबरें ज्यादातर ठंड के मौसम में ही आती है। ठंड में धुंध की वजह से ऐसा होता है। सर्दियों के मौसम में सुबह-सुबह और देर रात को ज्यादा धुंध होती है। जिससे ट्रेन को चलने में परेशानी हो सकती है।

लेकिन ट्रेन डिले होने के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। क्योंकि अब हमारे देश के कई ट्रेनों में फॉग पास डिवाइस (Fog Pass Device) लगा दिए गए है। इस डिवाइस को लगाने से गहरी और घने कोहरे में भी ट्रेन सही रफ्तार से चलती है।

Fog Pass Device कैसे करता है काम

Fog Pass Device एक जीपीएस बेस्ट डिवाइस है। जिसका काम लोको पायलट को नेविगेट करना है। यह डिवाइस सारी जानकारी ट्रेन (Train) चालक को देता है। जिसके आधार पर ट्रेन (Train) चालक गाड़ी को रफ्तार देता है। और इस तरह ट्रेन (Train) की स्पीड (Speed) में कोई रुकावट नहीं आती है।

फोग पास डिवाइस अब तक देश के कई ट्रेनों में लगाया जा चुका है। बता दें कि यह डिवाइस 160 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों पर ही काम करती है। हालांकि इस डिवाइस के आने के बाद भी कई ट्रेन (Train) खराब मौसम की वजह से डिले होती है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।