दुनिया के सबसे उंचे पुल पर दौड़ेगी Vande Bharat Train- बादलों के बीच होगा सुहाना सफर…

Chenab Railway Bridg : भारत सरकार जम्मू-कश्मीर के वासियों के लिए नई सौगात लेकर आई है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज (World highest Rail Bridge) बना है। जी हां, यह ब्रिज जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के चिनाब नदी पर है।

इस ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर है। ब्रिज ने ऊंचाई के मामले में एफिल टावर को भी पीछे छोड़ दिया है। बड़ी खुशखबरी यह है कि बहुत जल्द इस रूट पर सरकार वंदे भारत (Vande Bharat) को दौड़ने की तैयारी में है।

यह खबर है कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सर्कार इस ट्रेन (Train) को हरी झंडी दिखा सकते हैं। खबर आ रही है कि बहुत जल्द इस रूट पर वंदे भारत (Vande Bharat)और वंदे मेट्रो चलाई जाएगी। दुनिया की सबसे ऊंची रेल ब्रिज पर वंदे भारत जब चलेगी तो यह दृश्य काफी मनमोहक होगा।

रेल ट्रैक की ऊंचाई इतनी अधिक है कि कई बार बदल काफी नजदीक दिखाई देते हैं। जब इस ट्रैक पर वंदे भारत (Vande Bharat) दौड़ेगी तो ऐसा लगेगा कि मानो बादलों के बीच से ट्रेन जा रही हो जो नजारा देखने में काफी मनमोहक होगा।

14000 करोड़ की लागत से बनाया रेल ब्रिज

लगभग 14000 करोड़ की लागत से बना चिनाब रेल ब्रिज पर बहुत जल्द वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। हाल ही में रेल मंत्रालय ने वंदे भारत के आठ कोच को अलर्ट किया है। यह ट्रेन बहुत जल्द उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर चलेगी। दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज पर वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन को दौड़ाया जाएगा। यह नजारा वाकई देखने लायक होगा।

चिनाब रेल ब्रिज

इस ब्रिज का उद्घाटन 13 अगस्त 2023 में हुआ था। दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज को टेक्ला नामक सॉफ्टवेयर के द्वारा डिजाइन किया गया है। इस ब्रिज को बनाने के लिए हाई क्वालिटी स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से यह ब्रिज -10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान को झेल सकती है। इसके अलावा यह 8 रिक्टर स्केल वाले भूकंप का सामना भी कर सकती है।