Saturday, July 27, 2024
Railway News

महज 9 घंटा में पूरा होगा Patna से Delhi का सफर – इस दिन से चलेगी Vande Bharat Train..

बिहार और दिल्ली के बीच अब कुछ ही घंटे में सफर पूरा हो जाएगा। अब यहाँ पर लोगों को वनडे भारत की सौगात मिलने वाली है। आपको बता दें की इस वक्त राजधानी, संपूर्ण क्रांति और तेजस जैसी ट्रेन करीब 13 घंटे में यात्रियों को दिल्ली पहुंचाती हैं। यह रेल गाड़ी पटरियों पर दहाड़ती है और इसकी स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है। यह रेल गाड़ी मेड इन इंडिया वंदे भारत एक्सप्रेस है जो मात्र 9 घंटे में ही लोगों को दिल्ली पहुंचा देगी। बिहार के लोगों को अब जल्द यह सौगात मिलने जा रही है।

पटना से लखनऊ के गोमतीनगर, हावड़ा, रांची और न्यू जलपाईगुड़ी के बाद अब नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने वाली है। मिली हुई जानकारी से पता चला है की यह ट्रेन करीब 9 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगी। अब आम सुपरफास्ट ट्रेन के मुकाबले लोगों की 4 घंटे तक की बचत होती हुई नजर आ रही है। इस ट्रेन को पटना से होते हुए बक्सर, आरा, डीडीयू और दिल्ली भेजा जाएगा। इस गाड़ी में एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी का एक कोच और वातानुकूलित चेयरकार के कुल सात कोच होंगे। एग्जीक्यूटिव चेयर कार में आपको 52 और वातानुकूलित चेयरकार में आपको 478 सीट देखने को मिलेंगी।

अब लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद सभी बिहार के लोगों को दो नई ट्रेनों की सौगात मिलनी है। दानापुर-बेंगलुरु के बीच में अब सामान्य ट्रेनों से 40-43 घंटे का कुल समय लगता है। अगर अमृत भारत से जाएंगे तो यह गाड़ी यदि अमृत भारत से जाएंगे तो सिर्फ 20 घंटे का समय खर्च होगा। इस ट्रेन की रफ्तार भी 130 किमी प्रति घंटा है। वंदे भारत की तर्ज पर आम आदमी को कम समय में आरामदायक सफर की सुविधा के लिए इस ट्रेन को डिजाइन किया गया है. इस ट्रेन में आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन लगे हैं. इस वजह से यह आम ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा रफ्तार से चलेगी।