Saturday, July 27, 2024
Railway News

अब Vande Bharat में मिलेगी महाराजा एक्सप्रेस जैसी शाही सुविधाएं, किराया बस इतना होगा….

Vande Bharat : देश की आम जनता के बीच काफी समय से लोकप्रिय हो चुकी वंदे भारत एक्सप्रेस में अब रेलवे द्वारा भारत की शाही ट्रेनों पैलेस ऑन व्हील्स और महाराजा एक्सप्रेस जैसी यात्री सुविधाएं देने की बात कही है।

सभी सुविधाओं के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए कैटरिंग, हाउसकीपिंग, पेय पदार्थ, यात्रा संबंधी सामग्री व एक सहायक जो कि ऑनबोर्ड और ऑफ बोर्ड यात्रियों की सेवा में तत्पर रहेगा। यात्रियों की सेवा की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की पेशेवर कंपनी (कैटरिंग क्षेत्र) को दी जाएगी।

इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 23 नवंबर को केवल वंदे भारत ट्रेनों के लिए समर्पित की गई नई नीति यात्री सेवा अनुबंध (YSA) को जारी कर दिया है। इसके तहत दक्षिण भारत में चल रही चेन्नई-कोयंबटूर, चेन्नई-मैसूर, चेन्नई-तिरुनेलवेली, चेन्नई-विजयवाड़ा, तिरुवनंतपुरम-कासरगोड सहित 6 जोड़ी (12 ट्रेनों) वंदे भारत ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत YSA शुरू की जाएगी। इसके बाद में देश में चल रही सभी वंदे भारत एक्सप्रेस में YSA लागू कर दी जाएगी।

रेलवे की इस नई नीति के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के लिए खान-पान, हाउसकीपिंग से लेकर यात्री के ट्रेन में चढ़ने से लेकर उसके उतरने के बाद तक की सभी सेवाएं राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के हाथों में होगी। नई नीति के तहत वैल्यू एडेड सर्विस के अंतर्गत पर देव वंदे भारत ट्रेन में कंपनी का एक पेशेवर सहायक मौजूद होगा जो यात्रियों की सभी समस्याओं और जरूरत का ख्याल रखेगा।

इसमें टॉयलेट में पानी, दरवाजा जाम, सूचना और मनोरंजन के अलावा मोबाइल चार्जिंग में खराबी आने की समस्याओं का समाधान चलती ट्रेन में मौजूद सहायक करेगा। YSA के लिए जल्द ही रेलवे जोनर टेंडर जारी करेंगे। वर्तमान में ये सभी सुविधाएं भारत में चल रही शाही ट्रेनों में मिल रही है।

इसमें की सेवा संबंधी सभी कामों की निगरानी एक कंपनी ही करती है। प्रीमियम ट्रेनों शताब्दी, राजधानी, दुरंतो आदि में यात्री सेवा, हाउस कीपिंग, कोच में मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल समस्या के लिए अलग एजेंसी व जोनल रेलवे के पास ही है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।