Saturday, July 27, 2024
Railway News

Bullet Train Bridge : बुलेट ट्रेन के लिए बनकर तैयार हुआ नदी का सबसे लंबा पुल, देखें- तस्वीरें..

Bullet Train Bridge : जैसा कि आप सभी को पता है देश की पहली बुलेट ट्रेन (Bullet Train) अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलेगी। अब इस हाई स्पीड ट्रेन के लिए पहली पुल भी तैयार हो चुकी है। गुजरात के वलसाड में औरंगा पुल बनाई गई है। यह देश के पहले बुलेट ट्रेन (Bullet Train) के लिए निर्मित हुई है। रेल मंत्रालय अक्सर देश भर से रेलवे स्टेशन (Railway Station) और ट्रेनों की आकर्षक तस्वीरें शेयर करती रहती है।

वे तस्वीरों के माध्यम से रेलवे में होने वाली प्रोग्रेस के बारे में सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स को अवगत कराती रहती है। इसी क्रम में इंडियन रेलवे ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक मनमोहक तस्वीर साझा की है। जो गुजरात के औरंगा पुल की है। बता दें कि यह बुलेट ट्रेन (Bullet Train) के लिए बनाई गई पहली पुल है।

वायरल हो रही तस्वीर

रेल मंत्रालय ने औरंगा पुल की जो मनमोहक तस्वीर शेयर की है वह इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर शेयर करते हुए रेल मंत्रालय ने लिखा, “तकनीकी चमत्कारों के साथ प्रकृति की सुंदरता का मिश्रण गुजरात के वलसाड में औरंगा ब्रिज भविष्य की यात्रा का मार्ग प्रशस्त करता है”।

इस तस्वीर को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लोग तस्वीर को जमकर लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। जैसा कि आप सभी को पता है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन (Bullet Train) अहमदाबाद मुंबई के बीच चलेगी। इससे यात्रा और आसान हो जाएगी। जहां अभी मुंबई से अहमदाबाद जाने में 6 घंटे 35 मिनट का समय लगता है वहीं बुलेट ट्रेन के आ जाने से यह समय घटकर 2 घंटे की हो जाएगी। लोग बहुत ही कम समय में अहमदाबाद पहुंच जाएंगे।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।