Train से करिए मां वैष्णो देवी के दर्शन, इतने सस्ते में सब रहना-खाना मिलेगा Free……

IRCTC Vaishno Devi Package : नवरात्रि का समय आने वाला है और इस समय कई लोग धार्मिक स्थान पर जाकर माता के दर्शन करते हैं। इसी तरह अगर आप भी नवरात्रि के अवसर पर मां वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आए हैं।

दरअसल, IRCTC द्वारा समय-समय पर लोगों के लिए टूर पैकेज उपलब्ध करवाए जाते हैं। आपको बता दे कि अब IRCTC ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक खास टूर पैकेज निकाला है और मां वैष्णो देवी के दर्शन आपको वंदे भारत ट्रेन से करवाए जाएंगे। आइये आपको बताते हैं कि इस खास टूर पैकेज में आपको क्या-क्या मिलने वाला है?

यात्रा का समय

वंदे भारत एक्सप्रेस से ये टूर नई दिल्ली से शुरू होता है और कटरा स्टेशन पर जाकर रुकता है। मंगलवार के अलावा आप सप्ताह के किसी भी दिन सुबह 6:00 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 22439 पकड़ सकते है। इससे आप दोपहर को 2 बजे कटरा स्टेशन पहुंच जायेंगे।

कटरा रेलवे स्टेशन से आपको लेकर होटल में ले जायेंगे और वहाँ से आपको बाणगंगा ले जाया जाएगा। इसके बाद आप माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस बाढ़ गंगा आ सकते हैं। दूसरे दिन आप कटरा शहर में घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके बाद 2:00 बजे तक होटल से आपको चेक आउट करना होगा। इसके बाद आपको वापस कटरा रेलवे स्टेशन छोड़ जाएगा, जहाँ से ट्रेन संख्या 22440 वंदे भारत में बैठेंगे और रात के 11 बजे नई दिल्ली आ जायेंगे।

मिलेगी ये सुविधाएँ :

  • आपको वंदे भारत में आने जाने के लिए चेयर कार में टिकट।
  • कटरा के AC होटल में रहने की सुविधा दी जाएगी।
  • नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना दिया जायेगा।
  • रेलवे स्टेशन, होटल व बाणगंगा के बिच पिकअप और ड्राप का फ्री इंतजाम

जाने कितना होगा किराया

अगर आप एक व्यक्ति के लिए टिकट बुक कर रहे हैं तो आपको 9145 रुपए देने होंगे। जबकि दो व्यक्ति के लिए टिकट बुक करने प्रति व्यक्ति 7660 रुपये देने होंगे। वहीं 3 लोगों की बुकिंग के लिए प्रति व्यक्ति 7290 रुपये देने होंगे। अगर आपके साथ 5 साल से 11 साल तक का बच्चा जा रहा हर तो उसकी अलग टिकट लगेगी। बेड के साथ में एक बच्चे के लिए 6055 रुपये तो बिना बेड के 5560 रुपये देने होंगे।