सरसों का तेल असली है या मिलावटी? जानें – कैसे करें शुद्ध तेल की पहचान ?

Mustard Oil : ज्यादातर रसोई घर में खाना बनाते समय सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बालों के लिए और स्किन केयर के लिए भी सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं। चाहे लोग सरसों के तेल (Mustard Oil) का इस्तेमाल बालों के लिए और स्किन केयर (Skin Care) के लिए इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन ज्यादा लोग बाजार से नकली सरसों का तेल खरीद कर ले आते हैं। ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों से नकली और असली सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं।

आजकल मिलावट के दौर में बड़ी मुश्किल से ही सरसों का शुद्ध तेल देखने को मिलता है। दूसरी तरफ मिलावटी और नकली सरसों का तेल लगाने से आपकी त्वचा और बालों के साथ-साथ सेहत भी खराब हो सकती है।इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान तरीके लेकर आए हैं जिससे आप सरसों के असली और नकली तेल को पहचान सकते हैं।

फ्रिज का करें इस्तेमाल

अगर आपको सरसों के तेल (Mustard Oil) की पहचान करनी है तो इसके लिए फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ देर तक आपको सरसों के तेल (Mustard Oil) को फ्रिज में रखना है। अगर सरसों का तेल असली है तो है वैसा का वैसा ही दिखाई देगा लेकिन अगर वह नकली है तो इसकी सतह के ऊपर सफेद रंग के कण या तत्व दिखा देने लगेंगे। इस तरह से आप समझ सकते हैं कि यह सरसों का तेल असली है या नकली।

रबिंग टेस्ट करें

इसके अलावा सरसों के तेल (Mustard Oil) की शुद्धता जाँचने के लिए आप हथेली पर डालकर दोनों हाथों से रगड़े। ऐसे में अगर सरसों के तेल में मिलावट है तो इसमें से अलग इसमें लाने लगेगी और इसका कलर भी बदल जाएगा। अगर आप असली सरसों का तेल त्वचा पर लगाते हैं तो इससे चिपचिपाहट नहीं होगी।

कलर टेस्ट करें ट्राई

आप सरसों के असली और नकली तेल की पहचान घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको टेस्ट ट्यूब में 5 ग्राम सरसों का तेल लेना है। अब इसमें नाइट्रिक एसिड मिलाना है। इसके बाद टेस्ट ट्यूब को थोड़ी देर तक हिलाएं। अगर सरसों का तेल (Mustard Oil) नकली है तो इसका रंग लाल होने लगेगा। वहीं असली सरसों का तेल पीला या नारंगी हो जायेगा।