Friday, July 26, 2024
Railway News

Indian Railway : ट्रेन में कितने साल के बच्चों का नहीं लगता है टिकट, जानिए- रेलवे का ये नियम…

Railway : भारतीय रेलवे द्वारा देश में हजारों ट्रेनों का संचालन रोजाना किया जाता है और इनमे करीब 2.5 करोड़ यात्री रोजाना सफर करते हैं। भारतीय रेलवे द्वारा कई सारी ट्रेनों का संचालन किया जाता है जो देश के एक दूसरे इलाकों को आपस में जोड़ती हैं।

रेलवे का सफर सबसे किफायती और आरामदायक होने के साथ ही सबसे सुरक्षित भी है। इसमें देश के करोड़ों यात्री सफर करते हैं। इसलिए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई नियम भी बना रखे हैं।

कई बार यात्री ट्रेन में अपने बच्चों के साथ भी सफर करते हैं। ऐसे में कुछ लोग सफर से पहले बच्चों का टिकट लेते हैं और कुछ लोग टिकट नहीं लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ट्रेन में अधिकतम कितने साल के बच्चे बिना टिकट के सफर कर सकते हैं? अगर यह जानकारी आपको नहीं है तो इस आर्टिकल में हम आपको पूरी डिटेल देने जा रहे है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार 1 साल से लेकर 4 साल तक के बच्चे का कोई भी टिकट नहीं लगता है। इसके अलावा 1 साल से लेकर 4 साल तक के बच्चे के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन करवाने की भी कोई जरूरत नहीं है। रेलवे द्वारा यह नियम बनाया गया है।

लेकिन अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल से लेकर 12 साल तक है तो उसका टिकट लेना आपको जरूरी होता है। अगर आप उनके लिए कोई भी सीट रिजर्व नहीं करवाना चाहते हैं तो भी आपको इनका आधा टिकट लेना होगा।

इसलिए ऐसे बच्चों को माता-पिता या अभिभावक के साथ ही ट्रेन की सीट पर एडजस्ट करना होता है। लेकिन अगर आपको अपने 5 से 12 साल तक के बच्चे के लिए सीट या बर्थ रिजर्व करनी है तो आपके बच्चे के लिए पूरा टिकट खरीदना होगा। अगर आप कभी अपने बच्चों को ट्रेन में साथ लेकर सफर कर रहे हैं तो रेलवे द्वारा बनाए गए इन नियमों के बारे में आपको जरूर जानकारी होनी चाहिए।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।