Indian Railways : जैसा कि आप सभी जानते हैं भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रोज़ाना हजारों ट्रेनें देशवासियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुँचाती हैं। हालांकि, भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए यात्रा से जुड़े कई नियम भी बनाए गए हैं।
ऐसे में कई बार यात्रियों को इन नए नियमों की पूरी जानकारी नहीं होती। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि ट्रेन यात्रा के दौरान एक यात्री कितना सामान (लगेज) अपने साथ ले जा सकता है।
अक्सर देखा जाता है कि कुछ यात्री तय सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने सामान ले जाने के नियमों को निर्धारित किया है। अब हर कोच क्लास के अनुसार सामान की अलग-अलग सीमा तय की गई है। यदि यात्री तय सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करता है, तो उसे एक्स्ट्रा फाइन देना पड़ सकता है।
सामान ले जाने की सीमा
- AC फर्स्ट क्लास (1A)
- 70 किलो तक सामान फ्री
- अधिकतम 150 किलो तक ले जाया जा सकता है (एक्स्ट्रा वजन पर शुल्क लगेगा)
- AC सेकेंड टियर (2A)
- 50 किलो तक फ्री
- अधिकतम 100 किलो तक अनुमति
- AC थर्ड टियर (3A)
- 40 किलो तक फ्री
- अधिकतम 80 किलो तक ले जा सकते हैं
- स्लीपर क्लास (SL)
- 40 किलो तक फ्री
- अधिकतम 80 किलो तक अनुमति
- सेकेंड क्लास / जनरल (2S)
- 35 किलो तक फ्री
- अधिकतम 70 किलो तक ले जा सकते हैं
यदि कोई यात्री निर्धारित सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करता है, तो रेलवे नियमों के अनुसार उस पर जुर्माना और अतिरिक्त चार्ज लगाया जा सकता है। इसलिए अगली बार जब भी ट्रेन से यात्रा करें, तो अपने सामान का वजन भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार ही रखें, ताकि आपको किसी भी प्रकार की असुविधा या जुर्माने का सामना न करना पड़े।


