Friday, July 26, 2024
National News

Free Legal Service : अब बिना पैसे लिए ही आपका केस लड़ेगा वकील, जानें – क्या है नई व्यवस्था….

Free Legal Service : कई बार आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ जाते हैं। हालांकि उनके पास केस लड़ने तक के भी पैसे नहीं रहते हैं ऐसे में सरकार ने एक योजना शुरू की है। जिसमें ऐसे लोगों को केस लड़ने के लिए वकील को पैसे देने की आवश्यकता नहीं होगी। यानी उस व्यक्ति की जगह सरकार उस वकील का पूरा खर्च उठाएगी।

हजारों लोगों को मिल रही यह योजना

फ्री लीगल सर्विस योजना दिल्ली में पहले से ही शुरू हो चुकी है। परंतु हाल ही में दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बजट पेश करते हुए इस योजना के आंकड़े भी जारी कर दिए हैं। इस दौरान वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि गरीब लोगों के लिए महंगे वकीलों का खर्चा उठाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस कारण उन्हें ठीक से न्याय भी नहीं मिल पाता। वही दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने फ्री लीगल सर्विस योजना के तहत लोगों को न्याय दिलाने का निर्णय किया था।

जिसका अब लोगों को लाभ भी मिल रहा है। दिल्ली सरकार DLSA के जरिए ऐसे जरूरतमंदों को बिना किसी खर्च के वकील महिया करवाती है। साल 2016 में इस दौरान 33000 लोगों को फ्री लीगल सर्विस मिली। वहीं पिछले साल 2023 में यह आंकड़ा लगभग 1 लाख 25 हजार तक पहुंच गया।

ऐसे मिलती है गरीब लोगों को सहायता

जानकारी के अनुसार दिल्ली स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के जरिए आर्थिक रूप से निर्धन लोगों को मुफ्त वकील मुहैया करवाती है। यदि आप दिल्ली के निवासी हैं और इस मुफ्त लीगल सर्विस का लाभ लेना चाहते हैं तो आप टोल फ्री नंबर 1516 पर कॉल करके मुक्त वकील की सुविधा उठा सकते हैं। साथ ही आप अधिक जानकारी के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।