अब सीमा हैदर को मिलेगी भारतीय नागरिकता! सुप्रीम कोर्ट के वकील ने उठाया बड़ा कदम….

Seema Haider Case: पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर के ऊपर दिन प्रतिदिन मुसीबतों का पहाड़ टूटता जा रहा है। सीमा हैदर सरकार से भारत की नागरिकता के लिए गुहार लगा रही है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह जो निर्भया के दोषियों का केस लड़ चुके हैं, ने सचिन और सीमा से मुलाकात की। अब एपी सिंह (AP Singh) की एंट्री से सीमा और सचिन की कहानी एक नई मोड़ ले ली है।

कानूनी विकल्प की खोज

सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता दिलवाने के लिए कानूनी विकल्प खोजे जा रहे हैं। एपी सिंह ने कहा कि सीमा को नागरिकता मिलने को लेकर राष्ट्रपति को दया याचिका दे दी गई है। इस याचिका में आज से पहले पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए नागरिकता की पूरी सूची को मेंशन किया गया है। अब सीमा हैदर और सचिन से एपी सिंह मुलाकात करने के बाद उस केस में एक्टिव दिख रहे हैं।

AP Singh ने किया बड़ा खुलासा

एपी सिंह ने सीमा हैदर और सचिन से मुलाकात के बाद कई खुलासे किए। इसमें उन्होंने बताया कि सीमा हैदर और उनके पति गुलाम के बीच तलाक हो चुका है। एपी सिंह कहते हैं कि सीमा से मिला, वह बीमार थी। सीमा पाकिस्तान जिंदा नहीं बल्कि उसकी लाश जाएगी। वे आगे कहते हैं सीमा हिंदू धर्म को स्वीकार ली है। अब मुस्लिम धर्म के हिसाब से सीमा काफिर है।

पुलिस को इस इस रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस सीमा हैदर के मोबाइल फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने उसके जब्त मोबाइल को आगे की जांच के लिए गाजियाबाद स्थित फोरेंसिक लैब में भेज दिया था। फोरेंसिक रिपोर्ट और सीमा हैदर की पहचान की पुष्टि होना अभी बाकी है। यदि इसमें कोई गड़बड़ी पाई गई तो उसके खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया जाएगा।