Post Office Scheme : महिलाओं की होगी बल्ले बल्ले! FD पर मिलेगा खूब ज्यादा रिटर्न, जानें –

Post Office Scheme : केंद्र सरकार महिलाओं के हित में कई योजनाएं चला रही है। इन सभी योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। इसी कड़ी पोस्ट ऑफिस (Post Office ) की एक योजना महिलाओं के बीच खूब फल फूल रहा है। इस योजना का नाम महिला सम्मान पत्र योजना (Mahila Samman Patra Yojana) है। इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 की गई है। आइए इसके फायदे को जानते हैं।

मिलेंगे 7.5 प्रतिशत ब्याज

इस योजना के साथ राजस्थान के अलवर में महिलाएं भारी संख्या में जुड़ रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से जुलाई के बीच योजना के तहत 2200 से अधिक महिलाओं ने नामांकन कराया है। इस योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपए के FD पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दी जा रही है। इसकी खासियत यह भी है कि महिलाएं अपने जरूरत के हिसाब से 1 साल के बाद जमा की राशि निकाल सकती है।

महिलाओं का बढ़ रहा रुझान

डाकघर अधीक्षक जब्बार खान ने बताया कि डाकघर में खाते खुलवाने के लिए महिलाएं आगे आ रही हैं। इस योजना के शुरू होने के बाद से ही महिलाओं का रुझान इसमें देखने को मिल रहा है। महिलाओं को पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड अनिवार्य है। पोस्ट ऑफिस में चेक या कैश से भी खाता खोला जा सकता है.