Saturday, July 27, 2024
National News

Indian Navy में शामिल हुआ MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर, अब दुश्मन की नहीं होगी खैर! जानें – खासियत…..

Helicopter MH 60R Seahawk : भारतीय नौसेना दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना में से एक है। वही अब बुधवार को भारतीय नौसेना ने MH 60R सीहॉक की पहली स्क्वाड्रन को अपने हथियारों में शामिल कर लिया है। अमेरिका से मिले इस हेलिकॉप्टर को कोच्चि में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में आईएनएस गरुड़ पर तैनात किया गया।

Indian Navy की बढ़ेगी ताकते

बता दे की MH 60R हेलीकॉप्टर अत्यधिक सेंसरो, हथियारों और अन्य सुविधाओं से लैस है। नौसेना में इसके शामिल होने से भारतीय नौसेना की ताकत और भी ज्यादा बढ़ गई है। सीहॉक हेलीकॉप्टरों के बेड़े में शामिल होने को नौसेना के आधुनिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम समझा जा रहा है।

साल 2020 में अमेरिका से किया था अनुबंध

फरवरी 2020 में भारत ने अमेरिका से MH 60R हेलीकॉप्टर खरीदने का अनुबंध किया था। जिसमें 24 सीहॉक हेलीकॉप्टर खरीदे जाने हैं। जिनकी लागत 2.6 अरब डॉलर है। अभी तक नौसेना द्वारा इस्तेमाल किया जा रहे ब्रिटेन में बने सी किंग हेलीकॉप्टर की जगह अब यह अमेरिका से खरीदे गए हेलीकॉप्टर नौसेना में अपना परचम लहराएंगे।

हेलीकॉप्टर में है आधुनिक मिसाइले

इन हेलीकॉप्टर में हेलीफायर मिसाइल, कई मोड़ वाले रडार, MK 54 टारपीडो रॉकेट और नाइट विजन इक्विपमेंट लगे हुए हैं। जो दुश्मन की सबमरीन को कुछ ही सेकंड में नष्ट करने की क्षमता रखते हैं। यह हेलीकॉप्टर सतह और सबमरीन दोनों जगह से बचाव कार्य करने, अन्य सबमरीन तलाशने या जंग से निपटने तथा चिकित्सा स्थिति में सहायता देने में सक्षम है।

इन हेलीकॉप्टर की तैनाती हिंद प्रशांत क्षेत्र में की जा रही है। जिससे भारतीय नौसेना (Indian Navy) को काफी ज्यादा मजबूती मिलने वाली है। इन हेलीकॉप्टरों की मौजूदगी से रणनीतिक रूप से नौसेना क्षेत्र में एक सुरक्षित वातावरण बनेगा। साथ ही संभावित खतरों को भी यह हेलीकॉप्टर दूर करने में अपना योगदान देंगे।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।