भारत की बेटी ने अमेरिका में खड़ा किया 75,000 करोड़ का कारोबार, बनी टेक वर्ल्ड की पॉवरफुल महिला..

Success Story Of Neha Narkhede : बड़ी से बड़ी विदेशी कंपनियों में भारतीय लोगों का कब्जा है इनमें माइक्रोसॉफ्ट से लेकर गूगल जैसे कई कंपनियां शामिल है। इसी कड़ी में में फोर्ब्स ने पुणे निवासी नेहा नरखेड़े (Neha Narkhede) को सबसे अमीर अमेरिकी महिला में गिनती किया है।

यह भारत के लिए गर्व की बात है। नेहा (Neha Narkhede) टेक की दुनियां में परचम लहरा रही है। आज हम नेहा की सक्सेस स्टोरी को बारीकी से जानेंगे। इनका नेटवर्थ जान कर हैरान हो जाएंगे।भारत की इस बेटी ने इस मुकाम पर जाने के लिए काफी संघर्ष किया है।

42 हजार करोड़ रुपए से अधिक नेटवर्थ

नेहा (Neha Narkhede) कॉन्फ्लुएंट नामक सॉफ्टवेयर कंपनी की बोर्ड सदस्य और सह-संस्थापक हैं। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 9.1 अरब डॉलर है। जो भारतीय रुपए में करीब 75 हजार करोड़ रुपए है। नेहा इस क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर में 6 प्रतिशत की शेयरधारक हैं। नेहा की नेटवर्थ की बात करें तो यह करीब 520 मिलियन डॉलर यानी 42 हजार करोड़ रुपये है।

ये है पुणे कनेक्शन

नेहा का जन्म पुणे में हुआ था। जिन्होंने सबसे पहले अपनी पढ़ाई पुणे से शुरू की। इसके बाद वह मास्टर्स डिग्री के लिए अमेरिका चली गईं। इसके बाद उन्होंने दो साल तक Oracle में टेक्निकल स्टाफ के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने लिंक्डइन पर नौकरी शुरू की।

एक साल बाद ही उनका प्रमोशन हो गया. इसके बाद उन्हें सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का पद दिया गया। एक साल बाद उन्हें फिर से पदोन्नत कर दिया गया। उन्हें प्रिंसिपल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाया गया। धीरे-धीरे उन्हें लगातार पदोन्नत किया गया और स्ट्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर का पद दिया गया।

सफलता की सीढ़ी

2014 में, नेहा और उनके दो सहयोगियों ने अपनी लिंक्डइन नौकरियां छोड़ दीं। इसके बाद दोनों ने मिलकर कॉन्फ्लुएंट नाम की कंपनी शुरू की। पांच साल तक वह कंपनी की चीफ टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट ऑफिसर के पद पर रहीं।

अब वह कंपनी की बोर्ड सदस्य हैं। इसके साथ ही साल 2021 में नेहा ने ऑसिलेटर नाम से एक और कंपनी शुरू की। नेहा अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता बचपन से ही उनके लिए इंदिरा गांधी, किरण बेदी, इंद्रा नूयी जैसे बड़े लोगों की किताबें लाते थे।